ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए शेफ की स्टाइल में काटें प्याज, लहसुन और टमाटर, बिना चॉपर के बस ये ट्रिक अपनाएं
सब्जी को ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, लहसुन, टमाटर का खास रोल होता है। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि इन्हें बारीक काटा जाए। शेफ कुणाल कपूर ने प्याज, लहसुन, टमाटर को बारीक काटने की कुछ ट्रिक्स बताई है।

किसी भी सब्जी को बनाने से पहले उसकी तैयारी करनी पड़ती है और उसके लिए प्याज, लहसुन, टमाटर को अच्छे से काटना पड़ता है। अगर प्याज-लहसुन, टमाटर को बारीक न काटा जाए, तो ये जल्दी पकता नहीं है और कई बार सब्जी बनने के बाद भी खड़ा रहता है। इसके अलावा सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए भी इन चीजों को अच्छे से पकाना जरूरी है, तभी फ्लेवर बढ़िया आता है और सब्जी गाढ़ी बनती है। ज्यादातर लोग प्याज-टमाटर काटने के लिए चॉपर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसमें ये ज्यादा महीन चटनी की तरह पिस जाता है और चाकू से काटने पर बड़ा कटता है। ऐसे में शेफ कुणाल कपूर ने प्याज, लहसुन, टमाटर को बारीक काटने की सिंपल ट्रिक बताई है। उनकी ट्रिक आप भी ट्राई करते हुए लहसुन-प्याज और टमाटर को बारीक काट सकते हैं और सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा और जायकेदार बना सकते हैं।
प्याज काटने का तरीका
प्याज का ऊपरी और निचला हिस्सा हम पहले काट लेते हैं, ऐसा नहीं करना है। सबसे पहले आपको प्याज का निचला हिस्सा गोल शेप में काटकर हटाना है और फिर इसे दो भागों में आधा काट लेना है। अब प्याज के छिलके को हाथ से हटाएं। कुणाल कपूल का कहना है कि ऊपर वाली जड़ को ऐसे ही रहने दें और फिर आधी प्याज में कुछ सीधे कट देने हैं, जो ऊपर वाली जड़ तक न जाए। सीधे कट के बाद आपको प्याज में बेड़े कट भी लगाने हैं और फिर चाकू से इसे बारीक काट लें। फिर बचेगा जड़ वाला हिस्सा उसे भी बारीक काटते हुए जड़ को हटा दें। ऐसा ही आपको प्याज के दूसरे भाग के साथ करना है। ध्यान रखें चाकू से हाथ न काटें, सिर्फ प्याज ही कटनी चाहिए।
लहसुन की कटिंग
लहसुन को आप पानी में डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। पानी में भीगने से छिलका आसानी से निकल जाएगा और फिर आप इसे सीधा कट लगाकर काटें लहसुन की कली आधी-आधी दो भागों में कट जाएगी। अब बीच में दो-तीन हिस्सों में लहसुन को बारीक काट लें। ऐसा आप बाकि कलियों के साथ करें।
टमाटर कैसे काटें
टमाटर को दो भागों में आधा-आधा काट लें। फिर चाकू से पहले इसमें बेड़ा कट लगाएं और फिर ऊपर से सीधे कट दें। इसके बाद बेड़ा काटते हुए टमाटर को बारीक काट लें। टमाटर काटना सबसे आसान है, इसे आप छोटे टुकड़ों में आसानी से काट सकते हैं। टमाटर को आप पतली फांकों में काटकर भी बारीक कटिंग कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




