किचन टिप: बिना कुछ मिलाए दूध पर मोटी मलाई जमाने का देसी सीक्रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Thick Malai Hack: अगर दूध पर मोटी और मलाईदार परत जमाना चाहते हैं, तो किसी खास चीज की जरूरत नहीं है। बस दूध उबालने के बाद एक छोटी-सी गलती करने से बचें और यहां दिया गया आसान तरीका अपनाएं।

Thick Malai Hack
मोटी मलाई जमाने का तरीका

घर में दूध उबालना तो रोज का काम है, लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि दूध पर पहले जैसी मोटी मलाई नहीं जमती। कुछ लोगों को लगता है कि इसके लिए भैंस का दूध होना चाहिए या फिर कोई खास चीज मिलानी पड़ती है। जबकि असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई बार सिर्फ दूध को ठंडा करने का तरीका ही तय करता है कि मलाई पतली जमेगी या मोटी।

अगर आप भी घर की मलाई से घी, मक्खन या मलाईदार मिठाइयां बनाना पसंद करते हैं, तो यह आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको एक भी एक्सट्रा चीज डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दूध पर मोटी मलाई क्यों नहीं जमती?

दूध उबालने के बाद कई लोग उसे तुरंत ढक्कन से ढक देते हैं या फिर गर्म दूध को सीधे ही फ्रिज में रख देते हैं। इन दोनों वजहों से ऊपर बनने वाली मलाई की परत अच्छी तरह तैयार नहीं हो पाती।

मोटी मलाई जमाने का आसान तरीका

दूध को अच्छी तरह उबाल लें। उबालने के बाद दूध को ढककर बिल्कुल ना रखें। उसे खुला ही सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। जब दूध हल्का ठंडा हो जाए, तब उसे फ्रिज में रखें। इस आसान तरीके से दूध के ऊपर मोटी मलाई जमती है।

मोटी मलाई जमाने का हैक

खुला छोड़ने से क्या फर्क पड़ता है?

जब गर्म दूध को बिना ढके ठंडा होने दिया जाता है, तो उसकी सतह पर मौजूद फैट धीरे-धीरे ऊपर आकर एक मोटी परत बनाने लगता है। अगर उसी समय ढक्कन लगा दिया जाए, तो भाप वापस दूध में चली जाती है। इससे मलाई की परत पतली रह सकती है।

फ्रिज में कब रखें?

जब दूध पूरी तरह गर्म हो, तो ऐसे में फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। पहले उसे पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद फ्रिज में रखने से मलाई और अच्छी तरह जमती है।

अगर ज्यादा मलाई चाहिए तो ये बातें भी याद रखें

  • दूध को अच्छी तरह उबालें: एक उबाल आने के बाद कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • बार-बार ना चलाएं: उबालते समय या उबालने के बाद दूध को बार-बार चम्मच से चलाने से बचें। इससे ऊपर बनने वाली परत टूट सकती है।
  • चौड़े बर्तन का इस्तेमाल करें: चौड़े बर्तन में दूध रखने से ऊपर की सतह ज्यादा बनती है।

काम का हैक! अगर आप भी दूध पर मोटी मलाई जमाना चाहते हैं, तो अगली बार उबालने के बाद उसे तुरंत ढकने की गलती ना करें। बस दूध को खुला ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में रखें। बिना कुछ डाले यह आसान तरीका मलाई को पहले से ज्यादा मोटा जमने में मदद कर सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।