Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाEasy tips and tricks to peel potato in winters without knife aloo kaise chhile
बिना चाकू और झंझट के छील जाएंगे नए आलू, बस अपना लें ये 3 ट्रिक, चुटकियों में हो जाएगा काम

बिना चाकू और झंझट के छील जाएंगे नए आलू, बस अपना लें ये 3 ट्रिक, चुटकियों में हो जाएगा काम

संक्षेप:

ठंड के मौसम में नए आलू छीलना काफी मुश्किल काम लगता है और इसमें समय भी लग जाता है। हम आपको ऐसी कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप नए आलू आसानी से बिना चाकू की मदद से छील सकते हैं।

Jan 04, 2026 01:43 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दी के मौसम में सब्जी काटना-छीलना सबसे मुश्किल काम लगता है और खासतौर पर नए आलू। ठंड में नए आलू आने लगते हैं और इसके पराठे, सब्जी काफी टेस्टी बनते हैं। लेकिन नए आलू को छीलना काफी मुश्किल लगता है और इसमें मेहनत भी लगती है। नए आलू मिट्टी के साथ भी आते हैं, ऐसे में पहले इन्हें साफ करो और फिर धोने में समय भी लगता है। अगर आप भी नए आलू छीलने में कतराते हैं, तो हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप बिना चाकू के ही नए आलू छील लेंगे। आपका समय बचेगा और मेहनत भी। चलिए जानते हैं आलू छीलने के ट्रिक्स क्या हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आलू साफ करें

सबसे पहले आप नए आलू को किसी बड़ी डलिया या बाल्टी में भरकर नल के नीचे बेसिन में रख दें। पानी की तेज धार सा आलू से मिट्टी साफ हो जाएगी। फिर इन्हें सूखने के लिए फैलाकर रखें। ऐसा करने से आपका हर बार आलू छीलने से पहले धोना नहीं पड़ेगा, इन्हें काटने के बाद ही धोने की जरूरत होगी।

छीलने के तरीके

पहला तरीका- नए आलू को छीलने के लिए पहला तरीका है सिरका। आप गुनगुने पानी में सिरका मिक्स कर इसमें आलू डालकर आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद आलू को बस हाथ से मसलकर ही इसका छिलका निकल जाएगा।

दूसरा तरीका- बर्तनों को साफ करने के लिए लोहे वाला जूना आता है, वो हर किचन में पाया जाता है। इस जूने से भी आप आलू को मिनटों में साफ कर सकते हैं। जूना आलू पर रगड़ें और इसका छिलका मिनटों में हटा दें। बस फिर आलू को साफ पानी से दो बार धो लें।

तीसरा तरीका- अगर नए आलू को उबालकर सब्जी या कुछ बनाना है, तो इसे कुकर से निकालकर ठंडे पानी में डाल दें। गर्म आलू जैसे ही ठंडे पानी में जाएंगे, इसका छिलका तुरंत हटने लगेगा। फिर आप मिनटों में छिलका हटाकर इसे बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें:ढीली हुई कुकर की रबर को फेंके नहीं, इस 1 ट्रिक से हो जाएगी नई जैसी टाइट
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।