काम की बात: मलाई से घी निकालने के बाद करें ये एक काम, आसान स्टेप में तैयार होगा डिब्बा भर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अधिकतर महिलाएं दूध से मलाई निकालकर घी तैयार करती है, हालांकि इसे बनाते समय अगर कुछ छोटे स्टेप्स अपना लिए जाएं तो कम मलाई से भी आप खूब सारा घी बनाकर तैयार कर सकती हैं। यहां एक स्टेप बता रहे हैं जो बड़े काम का है।

Trick to extract more ghee

दूध की मलाई से घी निकालने का तरीका सालों पुराना। ज्यादातर भारतीय घरों में आज भी मलाई से घी निकाला जाता है। घी निकालने के लिए महिलाएं हफ्ते-पंद्रह दिन की मलाई को इकट्ठा करती हैं और फिर एक बार में इसे पिघलाकर खूब सारा घी बनाकर तैयार करती हैं। घी पिघलाने के बाद उसमें से निकलने वाले मावे से अक्सर मिठाई बना ली जाती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ठहर जाएं और यहां बताए एक स्टेप को अपनाएं। यहां बताए स्टेप को अपनाने के बाद आप खूब घी निकाल पाएंगे।

कैसे निकलता है घी

घी निकालने के अलग-अलग तरीके हैं। एक तरीका जो सबसे आसान है वह यहां बता रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले इकट्ठी की हुई मलाई को फ्रिजर से बाहर निकाल दें। फिर जब ये कमरे के तापमान पर आ जाए तो इसे एक कढ़ाई में डाल दें। कढ़ाई में इसे थोड़ा चलाएं और फिर धीरे धीरे पिघलने दें। जब घी पूरी तरह से पिघल जाएगा तो सफेद रंग के झाग दिखाई देने लगेंगे। ऐसा होने पर बीच-बीच में चलाते रहें। कम से कम 30 मिनट बाद आप देखेंगे की मलाई से घी अलग होता दिखने लगेगा। कुछ ही समय में घी पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। अंत में जब घी बनने वाला हो तो इसमें पानी के कुछ छींटे डालें और फिर ठंडा होने पर स्टील की छन्नी से छान लें। ये बताया गया तरीका आसान जरूर है लेकिन इस तरीके से गैस की खपत ज्यादा होती है। गैस बचाने के लिए मलाई को अच्छे से फेंट लें और फिर जब इसमें से पानी अलग हो जाए तो निकले हुए मक्खन को पिघलाते हुए घी बनाएं।

टिप-फेंटने के लिए हाथ का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हैंड ब्लेंडर का।

मलाई से घी निकालने के बाद करें ये काम

मलाई से घी निकालने के बाद सबसे पहले इसे पूरी तरह से छान लें। फिर बचे हुए मावा को एक बर्तन में डालें और इसके साथ पानी भी डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाते हुए उबाल लें। खूब उबाल आने के बाद इसे छान लें। छानने के बाद पानी को फ्रिजर में फ्रिज करने के लिए रख दें। एक बार जब ये अच्छी तरह से जम जाए तो इसकी किनारी पर चाकू लगाएं और फिर ऊपर जमे घी को निकल कर एक तरफ रख लें। बचे हुए पानी को फेंक दें। अब इस घी को पिघलाएं और फिर डिब्बे में भर दें। कोशिश करें कि इस घी को पहले इस्तेमाल कर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।