ठंडाई के बिना अधूरा है होली का त्योहार, बाजार जैसी रेसिपी के लिए फॉलो करें सीक्रेट टिप्स
Hacks To Make Perfect Thandai : अगर आप भी इस बार होली पर घर आए मेहमानों को अपनी जादुई रेसिपी से इंप्रेस करना चाहते हैं, तो ये कुछ स्मार्ट किचन हैक्स आपके साधारण दूध को एक प्रीमियम 'सिग्नेचर ड्रिंक' में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

रंग और मौज-मस्ती का त्योहार होली, ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है। यह महज सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि भारतीय परंपरा का वह 'कूलिंग अमृत' है, जो तपती गर्मी और त्योहारों की थकान को पल भर में मिटा देता है। आमतौर पर लोग समय बचाने के लिए बाजार से ठंडाई के पैकेट मंगवाकर पीते हैं। लेकिन घर की बनी ठंडाई मिलावट से दूर स्वाद और सेहत का पक्का भरोसा मानी जाती है। घर की ठंडाई में मसालों की ताजगी, सूखे मेवों की मलाईदार बनावट और केसर की शाही खुशबू मिलकर एक ऐसा अनुभव देती है जिसे बाजार के डिब्बाबंद सिरप कभी मात नहीं दे सकते। अगर आप भी इस बार होली पर घर आए मेहमानों को अपनी जादुई रेसिपी से इंप्रेस करना चाहते हैं, तो ये कुछ स्मार्ट किचन हैक्स आपके साधारण दूध को एक प्रीमियम 'सिग्नेचर ड्रिंक' में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
होममेड ठंडाई बनाने के लिए फॉलो करें ये किचन हैक्स
1. ड्राई फ्रूट्स को भिगोना
बादाम, खसखस और खरबूजे के बीजों को कम से कम 4-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें। मेवों को भिगोकर रखने से उनका टेक्सचर क्रीमी हो जाता है। बादाम का छिलका उतारना न भूलें, वरना ठंडाई का रंग गहरा और स्वाद थोड़ा कड़वा हो सकता है।
2. मसालों का सही संतुलन
सौंफ और काली मिर्च को हल्का सा दरदरा पीस लें। काली मिर्च ठंडाई की तासीर को संतुलित करती है और सौंफ पेट को ठंडक देती है। अगर आप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल करें, तो ठंडाई से लाजवाब खुशबू आएगी।
3. 'मखमली' टेक्सचर के लिए
ठंडाई के मिश्रण को पीसने के बाद उसे मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। ऐसा करने से मुंह में रेशे नहीं आएंगे और आपको बाजार जैसी स्मूद और प्रीमियम ठंडाई पीने के लिए मिलेगी।
4. केसर और दूध का मेल
केसर को सीधे दूध में डालने की जगह थोड़े से गुनगुने दूध में 15 मिनट भिगोकर रखें। तय समय बाद इस दूध को बाकी बचे दूध में मिलाएं। ऐसा करने से दूध में गहरा पीला रंग और बेहतरीन खुशबू आती है।
5. मिठास और ठंडक
चीनी की जगह ठंडाई में मिश्री का उपयोग करें। मिश्री की तासीर ठंडी होती है, जो इसे गर्मियों के लिए एक आदर्श ड्रिंक बनाती है।
ठंडाई बनाने का झटपट तरीका (Quick Method Of Making Thandai)
-बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, सौंफ, इलायची और काली मिर्च का पेस्ट तैयार करें।
-इसे ठंडे गाढ़े दूध में मिलाएं।
-थोड़ी देर फ्रिज में रहने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं।
-बर्फ डालें और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


