एक भी छिलका उड़ेगा नहीं, मूंगफली छीलने की सीख लें ये आसान ट्रिक

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Hack to peel peanut: मूंगफली का छिलका छीलते वक्त अक्सर पूरा किचन गंदा हो जाता है। ये छिलका उड़-उड़कर किचन में चिपक जाता है। जिसे साफ करने का काम भी बढ़ जाता है। अगली बार से ऐसा ना हो इसलिए जान लें कैसे मूंगफली का छिलका बगैर उड़ाए साफ हो जाएगा।

एक भी छिलका उड़ेगा नहीं, मूंगफली छीलने की सीख लें ये आसान ट्रिक

मूंगफली का इस्तेमाल केवल व्रत में ही नहीं होता बल्कि इसे प्रोटीन की पूर्ति के लिए भी खाया जाता है। वैसे तो भीगी हुई मूंगफली खाने के ज्यादा फायदे बताए गए हैं। लेकिन किचन में अधिकतर भुनी मूंगफली का ही इस्तेमाल होता है और महिलाएं इसके छिलके उतार देती हैं। मूंगफली का छिलका उतारना कई बार मेहनत का काम लगता है क्योंकि मूंगफली छिलका तो छोड़ देती है लेकिन इस छिलके और मूंगफली को अलग करना मुश्किल काम लगता है। जब इस छिलके को हटाने लगे तो ये छिलका उड़कर यहां-वहां चिपक जाता है और सफाई का काम बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो ये ट्रिक आपके काम आ सकती है। जिसे मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है।

मूंगफली के छिलका हटाने का तरीका

मूंगफली के छिलके को मूंगफली से अलग करना मुश्किल लगता है तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की इस ट्रिक को फॉलो करें। जिससे सारा छिलका और मूंगफली एक बार में ही अलग हो जाएगी।

किसी वेजिटेबल नेट को लें। इन नेट में कई बार आलू, प्याज, टमाटर मिलते हैं।इन नेट के छेद काफी बड़े होते हैं और इन्हें फेंके नहीं रख लें। तो बस इसी नेट को लें और उसमे भुनी मूंगफली को भरकर हाथों से मसलें। बार-बार रगड़ने से मूंगफली अपना छिलका छोड़ देगी और वो नेट से बाहर झड़कर गिर जाएगा। सारी मूंगफली नेट में ही रह जाएगी। तो मूंगफली के छिलके को सफाई के साथ हटाने का ये तरीका बड़े काम का है। इसे नेक्स्ट टाइम जरूर ट्राई करें।

मूंगफली को रोस्ट करें

मूंगफली का छिलका आसानी से हटाना चाहती हैं तो ध्यान रहे कि इसे बगैर घी या तेल के भूनें। ड्राई रोस्ट करने पर मूंगफली के छिलके को हटाना आसान होता है क्योंकि भुनने के बाद मूंगफली जब ठंडी हो जाती है तो अपने छिलके को खुद से अलग करने लगती है। जिसे आप रगड़कर बाहर हटा सकते हैं।

एक साथ ढेर सारी मूंगफली का छिलका हटाने का हैक

कई बार एक से दो किलो के करीब मूंगफली को भूनकर उसका छिलका निकालना पड़ता है। लेकिन इतनी ढेर सारी मूंगफली के छिलके को उतारने में टाइम लगेगा तो आप इस ट्रिक को फॉलो कर सकती हैं। जिससे कम मेहनत में आपकी सारी मूंगफली का छिलका एक बार में निकल जाएगा। मूंगफली को किसी कॉटन या पतले कपड़े में रखें और पोटली बनाकर हाथों में लेकर तेजी से पटकें और हाथ से रगड़ें। चार से छह बार ऐसा करने से कुछ ही देर में सारी मूंगफली का छिलका निकल जाएगा। और आपको घंटो बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस मूंगफली का छिलका भी आसानी से निकल जाएगा क्योंकि आधा छिलका कपड़े में चिपक जाता है और मूंगफली को सावधानी से हटाया जाए तो लास्ट में केवल छिलका ही रह जाएगा। बस हल्का सा बची हुई मूंगफली को झटक दें तो मिनटों में ही सारा छिलका बाहर निकल जाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।