हलवे को क्रीमी बनाने का सीक्रेट, रसोई की ये 1 चीज आएगी काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हलवा बनाते समय स्वाद तो अच्छा आता है, लेकिन कई बार वह उतना मुलायम और मलाईदार नहीं बन पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बस एक छोटी सी ट्रिक आजमाकर देखें।

Halwa Cooking Tips
हलवा बना रहें हैं तो उसे सॉफ्ट और मलाईदार बनाने के लिए ये सीक्रेट ट्रिक जान लें।

घर पर हलवा बनाना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसे बिल्कुल मुलायम, मलाईदार और मुंह में घुल जाने जैसा बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई बार हलवा बनाते समय वह ज्यादा सूखा हो जाता है या उसमें वह नरम बनावट नहीं आती, जो हलवे को खास बनाती है। ऐसे में आपको अपनी पूरी रेसिपी बदलने की जरूरत नहीं है। बस पकाते समय एक छोटी सी बात का ध्यान रखना है। हलवे में सही समय पर बस ये एक चीज मिलानी है।

हलवे के लिए किचन हैक!

हलवे में थोड़ा गर्म दूध डालने से उसकी बनावट ज्यादा सॉफ्ट और मलाईदार हो सकती है। बस ध्यान रखें कि दूध ठंडा नहीं, गर्म होना चाहिए। बहुत ठंडा दूध डालने से हलवे का तापमान अचानक बदल जाएगा और कुकिंग प्रॉसेस पर भी असर पड़ेगा।

हलवे में गर्म दूध कब डालें?

यह बात काफी जरूरी है। हलवा लगभग पकने की स्थिति में हो और आपको लगे कि वह ज्यादा सूखा या कड़ा हो रहा है, तब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गर्म दूध डालें। एक साथ बहुत ज्यादा दूध डालने की जरूरत नहीं है। पहले थोड़ी मात्रा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर हलवा अभी भी सूखा लगे, तो जरूरत के हिसाब से थोड़ा और गर्म दूध डाल सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • फ्रिज से निकला ठंडा दूध सीधे हलवे में ना डालें। इसे पहले हल्का गर्म कर लें।
  • दूध की मात्रा हलवे की जरूरत के हिसाब से रखें। ज्यादा दूध डालने से हलवा जरूरत से ज्यादा पतला या फिर चिपचिपा हो सकता है।
  • दूध डालने के बाद हलवे को अच्छी तरह मिलाते रहें, ताकि दूध एक जगह जमा ना हो और हलवा एकसार बने।
  • दूध डालने के बाद हलवे को लो फ्लेम पर पकाएं। इससे दूध अच्छी तरह हलवे में मिल जाएगा और टेस्ट भी अच्छा रहेगा।

कौन-कौन से हलवे में आजमा सकते हैं?

  1. सूजी/बेसन/आटे का हलवा कई बार पकने के बाद थोड़ा भारी और सूखा हो जाता है। इसमें जरूरत के हिसाब से गर्म दूध डालने से इसकी बनावट नरम और मलाईदार हो सकती है।
  2. गाजर के हलवे में दूध का इस्तेमाल पहले से ही किया जाता है। अगर हलवा पकने के बाद भी आपको थोड़ा सूखा लग रहा है, तो थोड़ी मात्रा में गर्म दूध मिलाकर इसे फिर से धीमी आंच पर पका सकते हैं।

हलवा स्वादिष्ट बनाने के कुछ और आसान टिप्स

  1. सूजी या आटे को अच्छी तरह भूनें, इससे हलवे का स्वाद अच्छा आएगा।
  2. दूध या पानी डालते समय धीरे-धीरे डालें और साथ में चलाते रहें।
  3. हलवे को तेज आंच पर ज्यादा देर तक ना पकाएं।
  4. मिठास अपनी पसंद के हिसाब से रखें।
  5. आखिर में थोड़ा घी डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ सकती है।
  6. मेवे डालने से हलवा और स्वादिष्ट लगेगा।

अगली बार जब घर पर हलवा बनाएं और वह सूखा या कड़ा लगने लगे, तो पूरी रेसिपी खराब समझने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ा गर्म दूध डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं। यह छोटी सी ट्रिक आपके हलवे की बनावट को काफी बेहतर बना सकती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।