खत्म होने वाला है फूल गोभी का सीजन, सालभर स्टोर करने के लिए अपनाएं 8 आसान तरीके
Top Hacks for Long Term Cauliflower Storage : आप फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करने के इन 8 तरीकों को अपनाकर अपनी इस जायकेदार ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं। आज के स्मार्ट स्टोरेज टिप्स फॉलो करके आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं बल्कि साल के किसी भी महीने में ताजी गोभी का आनंद ले सकते हैं।

पार्टी मेन्यू हो या घर पर आ रहे हों मेहमान, खिली-खिली आलू गोभी की सब्जी, हर किसी की फेवरेट होती है। लेकिन कुछ ही दिनों में फूलगोभी का सीजन जाने वाला है और आपको अपनी फेवरेट सब्जी का स्वाद चखने के लिए या तो अगले सीजन का इंतजार करना होगा या फिर बाजार से महंगे दामों पर बेस्वाद फ्रोजन गोभी खरीदकर खानी होगी। दोनों ही सूरतों में आपके टेस्ट बड्स निराश ही रहेंगे। अगर फूलगोभी की सब्जी आपकी भी फेवरेट है और आप इसका स्वाद पूरे साल लेना चाहते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है, आप फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करने के इन 8 तरीकों को अपनाकर अपनी इस जायकेदार ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं। आज के स्मार्ट स्टोरेज टिप्स फॉलो करके आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं बल्कि साल के किसी भी महीने में ताजी गोभी का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करने के स्मार्ट स्टोरेज टिप्स
1. सही गोभी का चुनाव
स्टोर करने के लिए हमेशा ताजी, सफेद और सख्त फूलगोभी का चुनाव करें। ऐसी गोभी जिस पर काले धब्बे या कीड़े न हों, क्योंकि खराब गोभी सूखने के बाद और जल्दी खराब हो जाती है।
2. छोटे टुकड़ों में काटना
गोभी के डंठल हटा दें और उसे छोटे-छोटे फूलों में काट लें। ध्यान रखें कि सभी टुकड़े लगभग एक ही साइज के हों ताकि वे एक साथ सूखकर तैयार होंगे।
3. नमक के पानी से सफाई
कटी हुई गोभी को 10-15 मिनट के लिए गुनगुने नमक के पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से गोभी में छिपे हुए कीड़े और गंदगी पूरी तरह निकलकर साफ हो जाएंगे।
4. ब्लांचिंग है जरूरी
एक बड़े बर्तन में पानी उबालकर उसमें 2-3 मिनट के लिए गोभी डालकर तुरंत निकालने के बाद बर्फ के ठंडे पानी में डाल दें। ऐसा करने से गोभी का रंग सफेद बना रहता है और पोषक तत्व भी खराब होने से बच जाते हैं।
5. अच्छी तरह धूप में सुखाना
ब्लांच की हुई गोभी को सूती कपड़े पर फैलाकर उसका अतिरिक्त पानी पूरी तरह पोंछ लें। नमी रहने पर गोभी में फंगस लग सकती है। अब साफ कपड़े या बड़ी थाली में गोभी को फैलाकर 2-3 दिनों तक तेज धूप में सुखाएं। जब गोभी एकदम सख्त और कुरकुरी हो जाए, तब समझें कि यह स्टोर करने के लिए तैयार हो चुकी है।
6. ओवन का उपयोग
अगर धूप कम है, तो आप 50-60°C पर ओवन में में भी इसे सुखा सकते हैं। इसमें लगभग 6-8 घंटे लग सकते हैं।
7. एयरटाइट स्टोरेज
सूखी हुई गोभी को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर इसे कांच के साफ जार या एयरटाइट कंटेनर में भरें। नमी से बचाने के लिए आप इसमें छोटा 'सिलिका जेल' का पैकेट भी डाल सकते हैं।
8. पकाने का तरीका
जब भी सब्जी बनानी हो, सूखी गोभी को 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें, यह फिर से फ्रेश गोभी की तरह हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



