पालक, सोया, मेथी जैसे साग काटने में अब नहीं होंगे हाथ दर्द, पूजा जी ने बताया कमाल का आसान तरीका
सर्दियों के मौसम में साग की भरमार होती है, बथुआ, पालक, मेथी, सोया, सरसों के साग बाजार में खूब मिलते हैं। इन्हें खाना भी लोग पसंद करते हैं, ये काफी हेल्दी होते हैं। लेकिन इन्हें साफ करने और काटने में हाथ दर्द होने लगते हैं। चलिए आपको साग काटने का सबसे सरल तरीका बताते हैं।

सर्दियों के मौसम में साग वाली सब्जियां खूब बिकने लगती हैं और लोग इन्हें खाना भी पसंद करते हैं। पालक, मेथी, बथुआ, सोया, सरसों जैसे साग को अलग-अलग अंदाज में बनाकर खाया जाता है। इन साग को खाने से सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं लेकिन इन्हें साफ करने और काटने में काफी समय लगता है। पत्तियों को अच्छे से साफ करना और फिर बारीक काटने में हाथ भी दर्द होने लगता है। अगर आप भी साग को साफ करने और काटने से तंग आकर इसे खाना बंद कर चुके हैं, तो हम आपको इसे काटने का आसान हैक बताने जा रहे हैं। यूट्यूब चैनल पूजा की रसोई में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें महिला ने साग काटने का सिंपल तरीका बता दिया है।
काटने का तरीका क्या है
ज्यादातर सभी साग को काटने के बाद ही साफ किया जाता है। ऐसे में पहले आप उसकी सड़ी-गली पत्तियों को देखकर हटा दें। अब इसे पोर्शन में बंडल बनाएं और रख दें। हर बंडल में बालों में लगाने वाली रबड़ बैंड को बांध दें। अब साग का बंडल खुलेगा नहीं और न ही पत्तियां बिखरेंगी। बस इसे चॉपर या जमीन पर अखबार बिछाकर रखें और काटना शुरू करें। पहले जड़ को काटकर हटा दें, अगर डंडी ज्यादा मोटी हो तो उसे भी काट लें। इसके बाद साग को चाकू से महीन काटते रहें। रबड़ से बंधा हुआ बंडल खुलेगा नहीं और साग आसानी से कट भी जाएगा।
साफ करने का तरीका
साग काटने के बाद उसे साफ करने का तरीका भी यहां जान लें। बाल्टी या भगोने में पानी भरें और इसमें कटे हुए साग को डाल दें। अब इसमें नल चलाकर हाथों से फेरते हुए साग को साफ करें, फिर साग निकालकर छलनी वाली डलिया में रखें। ऐसा करने से साग की मिट्टी नीचे बैठ जाएगी और ये साफ हो जाएगा। दो पानी से साग को साफ कर लें, तो ये अच्छे से क्लीन होगा।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




