एक गिलास के अंदर फंस गया है दूसरा? देखें निकालने का सबसे आसान तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किचन टिप्स एंड ट्रिक्स काम को आसान बना देती हैं और फटाफट पूरा करने में भी मदद करती हैं। यहां हम एक ऐसी ट्रिक शेयर कर रहे हैं जिसे फॉलो करके आप गिलास के अंदर फंसे गिलास को बाहर निकाल सकते हैं। 

How to remove glass Stuck in Another glass

किचन हैक्स असल में वो स्मार्ट, छोटे और आसान तरीके होते हैं जो हमारे रोजाना के खाना पकाने और रसोई के कामों को बेहद आसान बना देते हैं। इन्हें अपनाने से सिर्फ खाना पकाने का तरीका नहीं बदलता बल्कि ये आपकी लाइफस्टाइल को ज्यादा आसान और स्ट्रेस फ्री बना देते हैं। जब आप कम मेहनत में किसी मुश्किल काम को चुटकियों में कर लेते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे में खाना बनाना या किचन के काम करना बोझ नहीं बल्कि एक आसान प्रक्रिया लगने लगता है, तो उसमें मजा आने लगता है और नए-नए हैक्स ट्राई करने से रसोई में बोरियत नहीं होती और आप कम समय में एक प्रो-शेफ की तरह काम कर पाते हैं। ट्रिक्स और हैक्स खाना बनाने से लेकर सफाई तक में खूब काम आते हैं। कई बार किचन सिंक में बर्तन रखने का तरीका गड़बड़ा जाता है वह एक दूसरे में फंसने लगते हैं। कई बार कटोरी के अंदर कटोरी फंस जाती है, तो कई बार दो प्लेटे फंस जाती हैं। एक बार अगर ये फंस जाएं तो इन्हें निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। यहां हम एक ऐसे हैक के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप गिलास के अंदर फंसे गिलास को आसानी से निकाल पाएंगे।

क्या फंसे गिलास को निकालने का हैक

फंसे गिलास को निकालने का हैक जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म और ठंडे पानी की जरूरत होगी। इस नुस्खे को अपनाने के लिए ऊपर फंसे गिलास में ठंडा पानी डालें और नीचे गिलास को गर्म पानी की कटोरी में रखें। इससे फंसे हुए गिलास लूज हो जाएंगे और बस हल्का ट्विस्ट करके बाहर निकल जाएंगे। ठंडे पानी की जगह अगर बर्फ हो चो आप उसका इस्तेमाल करें।

तेल या साबुन का करें इस्तेमाल

अगर तापमान बदलने के बाद भी गिलास न निकलें, तो आप चिकनाई का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए दोनों गिलासों के बीच के जोड़ पर थोड़ा सा खाना पकाने का तेल या बर्तन धोने वाला लिक्विड साबुन डालें। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि तेल अंदर तक चला जाए। इसके बाद हल्के हाथों से गिलासों को अलग दिशा में घुमाते हुए अलग करें।

कांच के गिलास के साथ बरतें ये सावधानी

अगर कांच का गिलास फंसा हुआ है तो गिलासों को कभी भी जबरदस्ती या झटके से न खींचे, क्योंकि ऐसा करने से कांच चटक या टूट सकता है। इसके अलावा अपने हाथों तो ग्लव्स से कवर करना ना भूलें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।