Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाdo you know why add lemon or lemon peel while boiling potato and egg
kitchen hacks: अंडे उबाल रहीं या आलू, नींबू का टुकड़ा डालने के फायदे जरूर जान लें

kitchen hacks: अंडे उबाल रहीं या आलू, नींबू का टुकड़ा डालने के फायदे जरूर जान लें

संक्षेप:

Kitchen Hacks: काफी सारी महिलाएं जब भी अंडा उबालती हैं या फिर आलू उबालती हैं तो उसमे नींबू का छिलका या एक टुकड़ा नींबू का डाल देती है। इसे डालने के फायदे अगर जान लेंगी तो आप भी हर बार आलू या अंडा उबालते समय इस काम को दोहराएंगी।

Wed, 29 Oct 2025 05:49 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

काफी सारे लोग अंडा या फिर आलू उबालते वक्त उसमे छोटा सा टुकड़ा नींबू का डाल देते हैं। ये टुकड़ा अंडे और आलू उबलने के लिए डाल देने पर कई सारे काम को आसान बना देता है। छोटा सा किचन हैक बड़े काम का है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। तो अगर भी सोच रही हैं कि आखिर नींबू डालने का क्या फायदा है। तो जरूर जान लें कि आखिर कुछ लोग आलू और अंडा उबलते वक्त उसमे नींबू या नींबू का छिलका क्यों डालते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंडा उबालते वक्त नींबू डालने का फायदा

जब भी अंडा उबाल रही हों तो उसमे एक छोटा टुकड़ा नींबू या फिर रस निचोड़े हुए नींबू के छिलके को डाल दें। ऐसा करने से अंडे को उबालने के बाद छिलना आसान हो जाता है। अंडे के छिलके आसानी से उतर जाते हैं। साथ ही साथ जिन लोगों को अंडे से बदबू आती है। उन्हें उबालते वक्त छोटा सा नींबू का टुकड़ा डाल देना चाहिए। ऐसा करने से अंडे से आनी वाली स्मैल दूर हो जाती है और साथ ही अंडे उबलते समय फूटते हैं नही हैं। तो एक साथ तीन फायदों के लिए ज्यादातर लोग अंडे उबालते वक्त नींबू का टुकड़ा डाल देते हैं।

आलू उबालते वक्त नींबू का टुकड़ा क्यों डालते हैं लोग

आलू को उबालने के लिए लोग प्रेशर कुकर का सहारा लेते हैं। लेकिन आलू की वजह से प्रेशर कुकर बिल्कुल काले पड़ जाते हैं। खासतौर पर एल्यूमिनियम का प्रेशर कुकर हो तो वो काला भी हो जाता है और साफ करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आलू उबालते वक्त मात्र एक छोटा टुकड़ा नींबू का डाल दें या फिर नींबू का छिलका ही डाल दें तो प्रेशर कुकर काला नहीं पड़ेगा। बल्कि काफी अच्छे से साफ हो जाएगा। तो अगली बार जब भी आलू उबालना हो तो नींबू का छिलका या छोटा टुकड़ा डाल दें। इससे प्रेशर कुकर बिल्कुल भी काला नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:कौन सी मिठाई कितने दिन तक रख सकते हैं? सोनपापड़ी की भी जान लें एक्सपायरी
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।