
Diwali Special: तलते हुए ज्यादा तेल नहीं सोखेंगी पूड़ियां, जब जान लेंगी ये कमाल के टिप्स!
Diwali Cooking Hacks: अक्सर पूड़ियां तलते वक्त इनमें खूब तेल भर जाता है और ये फूलती भी नहीं। दिवाली की शाम अगर आप भी पूड़ियां बनाने वाली हैं, तो ये कुकिंग टिप्स एक बार जरूर देख लें।
त्योहारों पर खाने का अलग ही मजा होता है। खासतौर से जब बात हो घर के खाने की, तो कई स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। एक चीज जो हर घर में कॉमन बनती है, वो हैं पूड़ियां। गरमा-गरम सब्जी के साथ पूड़ियों का स्वाद दोगुना हो जाता है। हालांकि एक प्रॉब्लम जो अक्सर पूड़ियां बनाते हुए आती है, वो है इनमें ज्यादा तेल भर जाना। अक्सर पूड़ियां तलते वक्त इनमें खूब तेल भर जाता है और ये फूलती भी नहीं। दिवाली की शाम अगर आप भी पूड़ियां बनाने वाली हैं, तो ये कुकिंग टिप्स एक बार जरूर देख लें। इनकी मदद से आपकी पूड़ियां एकदम फूली-फूली बनेगी और ऑयली भी नहीं लगेंगी।

तेल नहीं सोखेंगी पूड़ियां
1) रोटी या पराठों की तुलना में पूड़ियों का आटा हमेशा थोड़ा सख्त लगाएं। इससे पूड़ियां ज्यादा तेल भी नहीं सोखेंगी और खूब फूली-फूली बनेंगी।
2) पूड़ी का आटा हमेशा ताजा लगाएं। इसे लगाने के बाद तुरंत इस्तेमाल करें। ज्यादा देर रखकर छोड़ने के बाद पूड़ियां बनाएंगी, तो ये ज्यादा तेल एब्जॉर्ब करेंगी।
3) पूड़ियां तेल ना सोखें इसके लिए आप नमक वाला हैक भी ट्राई कर सकती हैं। पूड़ियां तलते हुए अगर तेल में हल्का सा नमक मिला देंगी, तो पूड़ियां बिल्कुल भी ऑयली नहीं बनेंगी। हालांकि नमक की मात्रा का ध्यान रखें, ज्यादा नमक डालने से पूड़ियों का स्वाद नमकीन हो सकता है।
4) पूड़ी का आटा हल्का दही मिलाकर लगाने से भी वो ज्यादा तेल नहीं सोखती। अगर आपको थोड़ी क्रिस्पी पूड़ियां खाना पसंद है, तो थोड़ी सी सूजी जरूर एड कर लें।
5) पूड़ियां हमेशा मीडियम आंच पर तलें। तेल ज्यादा गर्म होगा तो पूड़ी जल जाएगी, वहीं तेल ठंडा हुआ तो ये ज्यादा ऑयल एब्जॉर्ब कर लेंगी। इसलिए तेल मीडियम गर्म होने पर ही पूड़ियां तलने डालें।
6) एक बार में ज्यादा पूड़ियां तेल में ना डालें। ध्यान रहे इन्हें तलते वक्त करछी से हल्का सा दबाते रहें। ऐसा करने से पूड़ियां फूलती भी हैं और तेल भी नहीं सोखती हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


