Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाDiwali 2025 how to identify fake or real dry fruits before Diwali adulterated dry fruits can harm health almond cashew
नकली मेवे खराब कर सकते हैं सेहत, दिवाली पर गिफ्ट करने से पहले ऐसे करें असली-नकली ड्राई फ्रूट्स की पहचान

नकली मेवे खराब कर सकते हैं सेहत, दिवाली पर गिफ्ट करने से पहले ऐसे करें असली-नकली ड्राई फ्रूट्स की पहचान

संक्षेप:

Tips to identify fake dry fruits : दिवाली के मौके पर बाजार में नकली मेवे धड़ल्ले से बिक रहे होते हैं। ऐसे में अपने त्योहार की रौनक को फीका पड़ने से बचाने के लिए आइए जानते हैं कैसे करें असली-नकली मेवों की पहचान।

Sun, 19 Oct 2025 11:14 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देशभर में दिवाली का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। रोशनी और खुशियों के इस पर्व को मनाने के लिए लोग घर आए मेहमानों का मुंह मीठा खिलाकर करते हैं। वहीं मीठे से परहेज करने वाले लोगों को दिवाली के उपहार में लोग ड्राईफ्रूट देना पसंद करते हैं। सूखे मेवे टेस्टी होने के साथ सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छे माने जाते हैं। लेकिन त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिलावट खोर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मेवों में भी मिलावट करना शुरू कर देते हैं। यही वो मौका होता है जब बाजार में नकली मेवे धड़ल्ले से बिक रहे होते हैं। नकली मेवे सिर्फ पैसों का ही नुकसान नहीं करते हैं बल्कि सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। बता दें, नकली ड्राई फ्रूट्स अक्सर रासायनिक रंग, तेल या सस्ते विकल्पों से बनाए जाते हैं, जो कैंसर या पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अपने त्योहार की रौनक को फीका पड़ने से बचाने के लिए आइए जानते हैं कैसे करें असली-नकली मेवों की पहचान।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

त्योहारों पर ऐसे करें असली-नकली मेवों की पहचान

रंग और चमक से जांचें काजू-बादाम

असली ड्राई फ्रूट्स का रंग प्राकृतिक और हल्का होता है उदाहरण के लिए बादाम भूरा-भूरा, काजू सफेद-मटमैला रंग का होता है। जबकि नकली मेवों का रंग ज्यादा चमकीला और गहरा होता है। इन मेवों को रगड़ने पर रंग निकलता है (जैसे रंगे हुए बादाम), तो ये नकली है। काजू हमेशा सफेद-मटमैले रंग के चुनें। याद रखें कि काजू में पीला रंग या तेल की चमक हो तो यह पुराना या मिलावटी हो सकता है।

खुशबू की करें जांच

असली ड्राई फ्रूट्स से हल्की, प्राकृतिक और ताजगी भरी खुशबू आती है। जबकि नकली या केमिकल ट्रीटेड मेवों से तेज, बनावटी या खराब गंध (जैसे तेल या रसायन की) आती है। सूंघकर चेक करें। अगर मेवों में दुर्गंध हो, तो न खरीदें।

स्वाद और बनावट की जांच करें

असली मेवे का स्वाद मीठा-नमकीन और ताजा होता है। नकली का स्वाद कड़वा या अजीब लगता है। नकली ड्राई फ्रूट्स ज्यादा कुरकुरे या नरम लग सकते हैं, क्योंकि उनमें स्टार्च या मैदा मिलाया जाता है। बादाम का एक बीज चखकर देखें। बादाम को हाथ पर रगड़ें – असली से तेल निकलेगा, लेकिन रंग नहीं।

पानी टेस्ट अपनाएं

एक गिलास पानी में ड्राई फ्रूट डालें। असली मेवे तैरते रहते हैं या धीरे डूबते हैं। नकली (जिनमें चीनी या स्टार्च मिला हो) जल्दी डूब जाते हैं या पानी दूधिया हो जाता है।

किशमिश के लिए

असली किशमिश पानी में डालने पर फूल जाती है, नकली चिपचिपी रहती है। इसके अलावा गर्म पानी में किशमिश डालकर चेक करें, नकली किशमिश से झाग निकल सकता है।

आकार और वजन की जांच करें

असली बादाम मीडियम साइज के होते हैं। ये बादाम न ज्यादा मोटे, होते हैं और न ज्यादा छोटे। नकली अखरोट का रंग डार्क और सख्त होता है, जबकि असली का हल्का भूरा और आसानी से टूटने वाला। इसके अलावा मेवों के वजन की जांच भी करनी चाहिए। असली मेवे भारी लगते हैं जबकि नकली हल्के वजन के।

मेवों की खरीदारी के लिए सामान्य टिप्स

-FSSAI मार्क, एक्सपायरी डेट और ब्रांड नाम चेक करें। ढीली बिक्री से बचें।

-बहुत सस्ते ड्राई फ्रूट्स संदिग्ध होते हैं। असली मेवे महंगे ही होते हैं।

-ताजा मेवे नमी नहीं सोखते , नकली जल्दी खराब हो जाते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।