
सिल्वर वर्क वाली मिठाई खरीद रहे तो झट से कर लें असली-नकली की पहचान
4 Test to check pure silver vark: मिठाईयों पर लगी चांदी की वर्क देखने में सुंदर लगती है। लेकिन ये चमकदार चीज कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचाती है। अगर आपकी काजू कतली जैसी मिठाई पर मिलावटी चांदी का वर्क लगा है तो पहचानने के ये तरीके जान लें।
त्योहार है तो घर में मिठाई भी आएगी। लेकिन मिठाई खाकर बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं तो हमेशा ट्रस्टेड मिठाई की दुकान से ही खरीदनी चाहिए। मिलावट के जमाने में कई बार मिठाईयों पर लगा सिल्वर वर्क भी नकली होता है। जिसे खा लेने पर तबियत खराब होने और पेट में गड़बड़ी का डर रहता है। अगर चांदी वर्क की बजाय एल्यूमिनियम वर्क वाली मिठाईयां खा ली जाए तो इससे स्किन में खुजली, डैंड्रफ के साथ ही लिवर और किडनी की खराबी का भी डर रहता है। जरूरत से ज्यादा एल्यूमिनियम नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए नकली सिल्वर वर्क की पहचान का ये आसान तरीका जरूर जान लें।

क्यों लगाते हैं मिठाईयों पर सिल्वर वर्क
कई बार दिमाग में सवाल आता है कि आखिर मिठाईयों पर सिल्वर वर्क लगाते ही क्यों है। तो बता दें कि ये सिल्वर वर्क केवल मिठाईयों की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सिल्वर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मिठाईयों की ऊपरी परत को खराब होने से भी बचाते हैं। इसलिए काजू कतली जैसी मिठाईयों पर भी सिल्वर वर्क लगाते हैं।
नकली सिल्वर वर्क पहचानने का आसान तरीका
उंगलियों से करें टेस्ट
ये टेस्ट आप दुकान पर ही कर सकते हैं और नकली मिठाई खरीदने से बच सकते हैं। इसके लिए बस खरीदने से पहले मिठाई पर लगे सिल्वर वर्क को दोनों उंगली के बीच में रगड़कर देख लें। अगर ये नकली होगा तो पूरी तरह से मेल्ट नहीं होगा और उसका कुछ पार्ट उंगलियों के बीच में आ जाएगा। वहीं असली सिल्वर वर्क पूरी तरह से फिंगर पर मेल्ट हो जाता है और किसी भी तरह का पार्ट नहीं बचता।
जलाकर टेस्ट करें
इसी तरह से घर में लाए सिल्वर वर्क के बैच को असली-नकली पता करना है। तो इसे जलाएं। जलाने पर असली सिल्वर वर्क में किसी भी तरह का पार्ट नहीं बचता लेकिन एल्यूमिनियम वर्क में कुछ पार्ट जलकर काला होकर बच जाता है।
मैग्नेट से करें पता
सिल्वर वर्क में अगर किसी दूसरे मेटल की मिलावट नहीं होगी तो वो मैग्नेट पर नहीं चिपकेगा।
हाइड्रोक्लोरिक एसिड से करें टेस्ट
हाइड्रोक्लोरिक एसिड के साथ टेस्ट करना है तो असली सिल्वर वर्क हमेशा सफेद निशान छोड़ जाता है। बिना मिलावट वाले सिल्वर वर्क को पानी में डालने से ये गंदा हो जाता है और सफेद निशान छोड़ता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


