देसी किचन हैक: उबालते हुए चावल चिपकते हैं? ये छोटा सा नींबू वाला ट्रिक अपनाएं
चावल उबालते समय नींबू डालना अजीब लग सकता है, लेकिन यह पुराना देसी हैक चावल का स्टार्च कम करता है, दानों को अलग रखता है और उन्हें ज्यादा सफेद व फूला हुआ बनाता है- वो भी बिना स्वाद बदले।

पहली बार सुनने में यह अजीब लग सकता है कि चावल उबालते समय पानी में नींबू डालना चाहिए। ना तो चावल में नींबू की खुशबू आती है, ना ही खट्टा स्वाद महसूस होता है, फिर भी यह तरीका पीढ़ियों से भारतीय रसोई में अपनाया जा रहा है। आखिर ऐसा क्या खास है इस छोटे से हैक में कि लोग आज भी इस पर भरोसा करते हैं? दरअसल, चावल उबालते समय नींबू डालने के पीछे सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत और टेक्सचर से जुड़ी ठोस वजहें हैं।
चावल के दाने क्यों रहते हैं अलग-अलग?
जब हम चावल उबालते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च बाहर निकल आता है। यही स्टार्च चावल को चिपचिपा बना देता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड इस स्टार्च को टूटने में मदद करता है जिससे चावल के दाने आपस में चिपकते नहीं हैं। नतीजा यह होता है कि चावल ज्यादा सफेद, हल्के और एक-एक दाना अलग-अलग नजर आता है।
चावल क्यों दिखते हैं ज्यादा सफेद और फूले हुए?
नींबू का हल्का एसिडिक नेचर चावल के बाहरी हिस्से पर काम करता है जिससे ओवरकुकिंग कम होती है। इससे चावल मटमैले नहीं होते और उनकी नेचुरल चमक बनी रहती है। यही वजह है कि होटल या ढाबों जैसे फूले-फूले चावल घर पर भी आसानी से बन जाते हैं।
डायबिटीज के लिए क्यों बेहतर माना जाता है?
यह हैक सिर्फ टेक्सचर तक सीमित नहीं है। जब चावल को ड्रेनिंग प्रोसेस से पकाया जाता है यानी उबलने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाता है और उसमें नींबू व एक चुटकी नमक डाला जाता है, तो चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम हो सकता है। कम GI वाले चावल ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते, इसलिए डायबिटिक मरीजों के लिए यह तरीका ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
सही तरीका क्या है?
- चावल उबालते समय पानी में आधा नींबू का रस या फिर 2–3 नींबू के टुकड़े डालें।
- साथ में एक चुटकी नमक डालना भी फायदेमंद होता है।
- चावल पकने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- भाप में पकाने (steaming) की बजाय ड्रेनिंग मेथड अपनाएं।
क्या चावल खट्टे लगेंगे?
नहीं। यह सबसे आम डर होता है। नींबू की मात्रा इतनी कम होती है कि उसका स्वाद चावल में बिल्कुल नहीं आता। पकने के बाद चावल पूरी तरह न्यूट्रल स्वाद के रहते हैं।
देसी हैक्स: चावल उबालते समय नींबू डालना कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि एक स्मार्ट देसी किचन साइंस है। इससे चावल ज्यादा सफेद, फूले हुए, नॉन-स्टिकी बनते हैं और सही तरीके से पकाने पर डायबिटिक लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं। कभी-कभी रसोई के छोटे-छोटे हैक ही सबसे बड़ा फर्क पैदा करते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


