Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाDesi Kitchen Hack for Puffy Less Oily Pooris You Must Try
फूली-फूली और हल्की पूरियों का राज, फ्रिज वाला ये हैक जरूर जानें

फूली-फूली और हल्की पूरियों का राज, फ्रिज वाला ये हैक जरूर जानें

संक्षेप:

घर पर पूरियां बनाते समय ज्यादा तेल और ठीक से न फूलने की समस्या आम है। लेकिन फ्रिज वाला यह आसान हैक अपनाकर आप कम तेल में हल्की, फूली-फूली और कुरकुरी पूरियां बना सकते हैं।

Jan 23, 2026 02:00 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय रसोई में पूरियों की खास जगह है। चाहे नाश्ता हो, त्योहार या कोई खास मौका- गरमा-गरम पूरियां हर किसी को पसंद आती हैं। लेकिन अक्सर घर पर पूरियां बनाते समय दो आम समस्याएं सामने आती हैं, पूरियां ठीक से फूलती नहीं हैं और कई बार तेल बहुत ज्यादा सोख लेती हैं। इसी वजह से कई लोग पूरियों को अनहेल्दी मानकर उनसे दूरी बना लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब इस परेशानी का एक बेहद आसान और कारगर समाधान सामने आया है, जिसे अपनाकर आप कम तेल में भी हल्की और फूली-फूली पूरियां बना सकते हैं। इस हैक का सबसे खास हिस्सा है फ्रिज का इस्तेमाल।

क्या है फ्रिज वाला पूरियों का हैक?

पूरियों का आटा गूंथकर उन्हें बेलने के बाद, तुरंत तलने की बजाय उन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ध्यान रखें कि पूरियां एक-दूसरे से चिपकी ना हों। इस छोटे से स्टेप से पूरियों की क्वालिटी में बड़ा फर्क देखने को मिलता है।

कैसे काम करता है यह ट्रिक?

फ्रिज में रखने से पूरियों की सतह हल्की ठंडी और सख्त हो जाती है। जब इन्हें गर्म तेल में डाला जाता है तो तापमान के अंतर की वजह से भाप तेजी से बनती है। यही भाप पूरियों को तुरंत फूलने में मदद करती है। साथ ही, ठंडी पूरियां तेल को कम सोखती हैं जिससे वे ज्यादा चिकनी नहीं बनतीं।

तलते समय रखें इन बातों का ध्यान

ये भी पढ़ें:हरी मटर खराब नहीं होगी महीनों तक, फ्रीजर में स्टोर करने का प्रो तरीका

तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए, लेकिन धुआं निकलने लगे इतना नहीं। पूरियां डालते समय हल्के हाथ से दबाएं ताकि वे सही तरह से फूल सकें। एक बार में बहुत सारी पूरियां ना डालें, इससे तेल का तापमान गिर सकता है।

सेहत और स्वाद- दोनों का संतुलन

इस हैक से बनी पूरियां बाहर से कुरकुरी और अंदर से हल्की रहती हैं। कम तेल सोखने की वजह से ये पेट पर भारी भी नहीं लगतीं। खास बात यह है कि स्वाद में कोई समझौता नहीं होता। अगर आप भी पूरियों को कम तेल में हेल्दी ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो अगली बार यह फ्रिज हैक जरूर आजमाएं। छोटी सी ट्रिक आपके कुकिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकती है।

नोट: पहली बार ट्राई करें तो 2-4 पूरियां ही करके देखें, रिजल्ट्स अच्छे मिलते हैं तो सभी पूरियां इस तरह से तल लें। इसके अलावा पूरी तलते समय बेसिक सेफ्टी टिप्स भी जरूर फॉलो करें।

ये भी पढ़ें:बर्फ से बनेगा पराठा सुपर क्रिस्पी! चटोरी चेतना का खास नुस्खा
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट में चार साल से काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक साल अमर उजाला में काम किया है। वह एक अनुभवी लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं जिन्होंने हेल्थ, फिटनेस से लेकर फैशन और रिश्तों की बारीकियों से जुड़ी जानकारी को आम जनता तक सरल भाषा में पहुंचाया है। शुभांगी केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि एक्सपर्ट्स की सलाह और व्यक्तिगत अनुभव के साथ ऐसे 'हैंडी टिप्स' साझा करती हैं जो पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में मदद करते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।