फ्रिज के बिना दूध, आटा और बची हुई सब्जी खराब होने से कैसे बचाएं? दादी की ये 1 ट्रिक सीख लें!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dadi Ka Desi Hack: गर्मियों में आटा, दूध और बची हुई सब्जी अक्सर खराब हो जाती है। खासकर अगर घर में फ्रिज ना हो या लाइट बार बार जाती हो। ऐसे में दादी का ये पारंपरिक तरीका आपके बड़े काम आ सकती है।

फ्रिज के बिना दूध, आटा और बची हुई सब्जी खराब होने से कैसे बचाएं? दादी की ये 1 ट्रिक सीख लें!

गर्मियों के मौसम की एक आफत ये भी है कि इन दिनों खाने-पीने की चीजें बड़ी जल्दी खराब होती हैं। खासकर अगर घर में फ्रिज ना हो तो, तब तो आटा, दूध, सब्जी वगैरह की खैर नहीं। ऊपर से गर्मियों में लाइट भी खूब जाती है इसलिए फ्रिज का फायदा भी कई लोगों को नहीं मिल पाता। मोटे तौर पर देखें तो हमें कुछ ही चीजें स्टोर जरूरी करनी होती हैं, जैसे गूंथा हुआ आटा, बची हुई सब्जी और दूध। तेज गर्मी और नमी की वजह से ये जल्दी खराब होते हैं और हर घर में ये चीजें तो बच ही जाती है। अच्छी बात ये है कि दादी-नानी की पारंपरिक टिप्स अपनाकर आप इन्हें फ्रेश रख सकते हैं, बिना किसी फ्रिज के। छोटी-छोटी टिप्स और तरीके आपको ध्यान रखने हैं, जो पहले के टाइम में यूज किए जाते थे। आइए जानते हैं बिना फ्रिज के खाने को फ्रेश रखने का तरीका।

बिना फ्रिज के पकी सब्जी, आटे और दूध को ऐसे स्टोर करें

हर घर में पकी हुई सब्जी, गूंथा हुआ आटा और दूध; ये तीन चीजें आमतौर पर ऐसी होती हैं, जिनके खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। फ्रिज में भी इन्हीं को स्टोर किया जाता है। अब अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है या लाइट बार बार चली जाती है, तो ये पारंपरिक तरीका आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको एक परात लेनी है और उसमें ठंडा पानी भर लेना है। अब जो भी चीज आपको रखनी है, उसे एक कंटेनर में डालें और पानी के अंदर रख दें। ध्यान रहे आपको परात को ढकना नहीं है, हवा लगने देनी है। वरना खाना खराब हो जाएगा।

जरूरी टिप: पानी हमेशा खुले बर्तन जैसे परात में ही भरें। किसी छोटे कटोरे या बाल्टी में हवा सही से नहीं लग पाती है, जिस वजह से खाना खराब हो सकता है।

ये पारंपरिक तरीका आखिर कैसे कम करता है?

दादी नानी के टाइम पर जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे, तब इसी तरीके से फूड आइटम को स्टोर किया जाता था। सब्जी, दूध और बचा हुआ आटा; लंबे समय तक फ्रेश रखने का ये बड़ा इफेक्टिव देसी तरीका है। दरअसल इसके पीछे का साइंस सिंपल है, बर्तन में रखा हुआ पानी कूलिंग सिस्टम की तरह कम करता है और बर्तन के तापमान को कम रखता है। इससे अंदर रखी हुई चीजें जल्दी खराब नहीं होतीं।

ध्यान रखने वालीं जरूरी बातें

गर्मियों में दूध जल्दी खराब ना हो इसके लिए उसे उबालना बहुत जरूरी है। स्टोर करने से पहले भी जरूर उबाल लें। वहीं पकी हुई सब्जियों को हमेशा साफ और सूखे कंटेनर में डालकर अच्छे से बंद करें, फिर पानी वाली परात में रखें। ध्यान रखें कि कंटेनर में थोड़ा सा भी पानी ना जाए, इससे सब्जी जल्दी खराब हो जाती है और बदबू भी आने लगती है। गूंथे हुए आटे को भी स्टील के ढक्कन वाले बर्तन में रखें, ऊपर से थोड़ा सा तेल भी लगा दें ताकि वो सूखे ना। इससे वो ज्यादा देर तक फ्रेश बना रहेगा।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।