भिंडी की सब्जी टेस्टी बनानी है? पकाते हुए ये 1 काम करें, खिली-खिली और स्वादिष्ट बनेगी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cooking Tips: भिंडी की सब्जी बना रही हैं तो ये एक छोटी सी ट्रिक जरूर फॉलो करें। सब्जी बिल्कुल खिली खिली और स्वादिष्ट बनेगी। रेस्टोरेंट और ढाबों में भी अक्सर यही ट्रिक फॉलो की जाती है।

भिंडी की सब्जी टेस्टी बनानी है? पकाते हुए ये 1 काम करें, खिली-खिली और स्वादिष्ट बनेगी!

भिंडी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। खासकर हर चीज में मुंह बनाने वाले बच्चे भी पराठे के साथ सूखी भिंडी की सब्जी आराम से खा लेते हैं। अब हर घर में इसे बनाने का तरीका अलग होता है, कोई बहुत मसालेदार भिंडी पसंद करता है तो किसी को नमक-मिर्च और सिंपल तड़के वाली सूखी सब्जी पसंद आती है। लेकिन बहुत सी गृहणियां एक काम और करती हैं, जिससे भिंडी की सब्जी और भी ज्यादा परफेक्ट बनती है। ये ट्रिक है भिंडी की सब्जी बनाते हुए उसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ देना। क्या आपको पता है ऐसा क्यों किया जाता है? अगर नहीं, तो फायदे जानने के बाद आप जब भी भिंडी की सब्जी बनाएंगी, हर बाद ये ट्रिक जरूर फॉलो करेंगी। तो चलिए जानते हैं भिंडी बनाते हुए नींबू का रस क्यों मिलाया जाता है।

भिंडी की चिपचिपाहट कम करता है नींबू

भिंडी की सब्जी में सबसे बड़ी परेशानी आती है, उसका चिपचिपापन। कई बार सूखी सब्जी में भिंडी लिसलिसी हो जाती है, जिससे सब्जी का टेक्सचर और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें, तो इससे भिंडी का चिपचिपापन खत्म हो जाता है। इसका एक-एक पीस अलग लगता है और भिंडी ज्यादा का टेक्सचर और स्वाद काफी अच्छा आता है।

स्वाद में आता है हल्का खट्टापन और बैलेंस

भिंडी की सब्जी में थोड़ा सा नींबू का रस डालने से इसका टेस्ट भी काफी एन्हांस हो जाता है। अमूमन भिंडी का स्वाद थोड़ा फ्लैट लग सकता है, खासकर अगर आपने कम मसाले डालकर सब्जी बनाई हो। ऐसे में अगर थोड़ा सा नींबू निचोड़ दिया जाए तो हल्का सा फ्रेश और टैंगी फ्लेवर सब्जी में एड होता है, जो काफी ज्यादा टेस्टी लगता है। इससे ओवरऑल भिंडी की सब्जी काफी बैलेंस लगती है।

क्रिस्पी और चमकदार बनती है भिंडी

कुछ लोग मानते हैं कि भिंडी की सब्जी में थोड़ा सा नींबू मिलाने से वो ज्यादा क्रिस्पी बनती है, जिससे स्वाद काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं वो बेहतर तरीके से पकती भी है और इसकी रंगत भी काफी चमकदार बनी रहती है। हालांकि ये इस बात निर्भर है कि आपने कितना नींबू डाला है, ज्यादा डालने से सब्जी का स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकते हैं।

कब और कितना नींबू डालना चाहिए

भिंडी की सब्जी बनाते हुए नींबू की ट्रिक तभी कम करेगी, जब आप इसे सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करेंगी। आपको हमेशा थोड़ा सा नींबू ही इस्तेमाल करना है, ताकि सब्जी का टेस्ट खराब ना हो। कुछ बूंदे ही काफी रहेंगी। इसके अलावा टाइमिंग की बात करें तो नींबू कभी भी सब्जी की शुरुआत में नहीं डालना चाहिए। इससे सब्जी में कड़वापन आ जाता है। जब सब्जी लगभग बन जाए, तब नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। ये छोटी सी ट्रिक आपकी भिंडी की सब्जी के स्वाद और टेक्सचर को एन्हांस कर देगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।