Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाcooking tips what to add in green chutney for thick texture to stop release water
चटनी पानी छोड़ देती है तो स्नेहा सिंह की ये कमाल की टिप्स को जरूर नोट कर लें

चटनी पानी छोड़ देती है तो स्नेहा सिंह की ये कमाल की टिप्स को जरूर नोट कर लें

संक्षेप:

Cooking Tips: खाना पकाते वक्त छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर ही हर डिश को परफेक्ट बनाया जा सकता है। जैसे चटनी का पानी छोड़ देना। चटनी को थोड़ी देर रखते ही वो पानी छोड़ देती है तो लाइफस्टाइल और कुकिंग टिप्स दे रही स्नेहा सिंह ने बताया ये कमाल का नुस्खा।

Jan 04, 2026 03:55 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खाना पकाते वक्त छोटी-छोटी टिप्स का ध्यान रखने से हर डिश परफेक्ट दिखती है। अक्सर आपने देखा होगा घर में हरी चटनी बनाने पर वो कुछ देर बाद ही पानी छोड़ देती है। वहीं रेस्टोरेंट वाली चटनी बिल्कुल गाढ़ी और परफेक्ट टेक्सचर में बनी रहती है। अगर आपके साथ ही अक्सर ऐसा हो जाता है तो लाइफस्टाइल, इमेज, पर्सनैलिटी स्किल कोच स्नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पेज पर चटनी को गाढ़ा बनाने की 3 टिप्स शेयर की है। जिसे आप भी जरूर नोट कर लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चटनी को गाढ़ा बनाने के लिए चटनी में इन 3 चीजों को ऐड कर सकते हैं

सेव

बेसन की भुजिया या सेव को धनिया-पुदीना की हरी चटनी में मिलाकर पीसें। ये चटनी को गाढ़ा बनाने के साथ ही इसके पानी को सोखने का काम करेगी। साथ ही सेव का स्वाद चटनी को और भी ज्यादा बढ़ा देगा। इंदौर में बनने वाली चटनी में ज्यादातर सेव का इस्तेमाल ही किया जाता है।

भुना चना

हरी चटनी को गाढ़ा और परफेक्ट टेक्सचर का बनाने के लिए भुने चने का इस्तेमाल किया जाता है। अगर भुना चना नही है तो सत्तू को भी डायरेक्ट चटनी में डाला जा सकता है। लेकिन ध्यान रखना है कि सत्तू की मात्रा भूलकर भी ज्यादा ना हो जाए। नहीं तो ये चटनी के टेस्ट को ओवरपावर कर लेगा और सारा टेस्ट फीका पड़ जाएगा। इसलिए जब भी भुना चना या सत्तू यूज करें तो चटनी की मात्रा को ध्यान में रखकर ही यूज करें।

परमल या मुरमुरा का चूरा

अगर आपके पास सत्तू या फिर भुना चना मौजूद नही है तो चटनी के टेक्सचर को गाढ़ा करने के लिए मुरमुरे के चूरे का भी यूज किया जा सकता है। ये चटनी के पानी को बाइंड करेगा और सही टेक्सचर देने में मदद करेगा। जिससे चटनी पानी नहीं छोड़ेगी। वहीं मुरमुरा का चूरा मिलाने से चटनी के टेस्ट पर भी कुछ खास इफेक्ट नहीं पड़ता। तो अगली बार जब भी हरी चटनी बनानी हो तो इन तीन में से किसी एक का इस्तेमाल करें। ये चटनी को गाढ़ा बनाएगी और चटनी कभी भी पानी नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें:सर्दियों में खूब खाए जाते हैं को पुरानी दिल्ली के गोभी के पकौड़े, सीख लें रेसिपी
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।