कसूरी मेथी कब डालें कि खुशबू और स्वाद दोनों दोगुने हो जाएं? हलवाई ने बताया सीक्रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कोई भी डिश हो बस जरा सी कसूरी मेथी एड कर दो, स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता नहीं होता है, जिस वजह से वो अरोमा और टेस्ट नहीं आ पाता है। आइए जानते हैं हलवाई क्या करते हैं -

When to add Kasuri Methi in Food

कसूरी मेथी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसे किसी भी डिश में डाल दो उसकी खुशबू और स्वाद दोगुने हो जाते हैं। दाल हो, कोई ग्रेवी या सब्जी हो या फिर भरवां पराठे हों; जरा सी कसूरी मेथी पूरी डिश का स्वाद बदलकर रख देती है। हलवाइयों की तो ये फेवरिट है। वो जो भी डिश बनाते हैं, उसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी जरूर एड करते हैं। अगर आप भी किसी डिश को थोड़ा सा अलग ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो रसोई में कसूरी मेथी जरूर रखें। जो भी बनाएं, उसमें इसे जरूर एड कर दें। हालांकि इसकी खुशबू और स्वाद डिश में पूरी तरह आए, इसके लिए इसे सही स्टेज पर डालना जरूरी होता है। बहुत से लोग यहीं गलती करते हैं। तो आइए जानते हैं कसूरी मेथी को कब एड करना चाहिए।

कसूरी मेथी क्या होती है?

When to add Kasuri Methi in Food

डेली कुकिंग में लोग कसूरी मेथी का इस्तेमाल कम ही करते हैं, लेकिन एक बार आपको इसके स्वाद और खुशबू की आदत लग गई तो आप इसे हर डिश में इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। दरअसल कसूरी मेथी कोई अलग चीज नहीं है, ये फ्रेश मेथी के पत्तों को सुखाकर ही तैयार की जाती है। मेथी की पत्तियां सूखने के बाद काफी खुशबूदार हो जाती हैं और इनका एक अलग ही गहरा स्वाद आता है। इसकी खुशबू से ये पता करना वाकई मुश्किल होता है कि ये हरी मेथी से बनी है।

खाने में कब डाली जाती है कसूरी मेथी?

When to add Kasuri Methi in Food

बहुत से लोग कसूरी मेथी को शुरुआत में ही तेल और बाकी मसालों के साथ भूनते हैं, लेकिन इस तरीके से कसूरी मेथी का अरोमा काफी हद तक उड़ जाता है। कई बार ये जल भी जाती है, जिससे स्वाद कड़वा और अजीब सा आ सकता है। कुकिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको कसूरी मेथी हमेशा सब्जी, दाल या ग्रेवी के लगभग पूरी तरह पक जाने के बाद ही एड करनी चाहिए। बस इसके बाद डिश को 1-2 मिनट पकने दें। पूड़ी या पराठे बनाते हुए आप आटे या स्टफिंग में कसूरी मेथी एड कर सकते हैं।

कसूरी मेथी ऐसे डालने से बढ़ जाएगा डिश का स्वाद

कसूरी मेथी को सीधा यूं ही डिश में डालने से उसकी खुशबू और फ्लेवर बेहतर तरीके से बाहर नहीं आ पाता है। इसलिए हमेशा इसे हाथों से अच्छी तरह मसलकर ही खाने में एड करें। अगर कसूरी मेथी का फ्लेवर और अरोमा और भी बूस्ट करना चाहते हैं, तो इसे किसी पैन में हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें, उसके बाद डिश में एड करें। कसूरी मेथी का बहुत ही अच्छा टेस्ट और खुशबू आती है।

When to add Kasuri Methi in Food

बहुत ज्यादा मात्रा में ना डालें

डिश का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए कसूरी मेथी जरूर एड करें, लेकिन मात्रा का भी ध्यान रखें। बहुत ज्यादा कसूरी मेथी मिलाने से खाने में कड़वाहट आ सकती है और खुशबू भी बहुत ज्यादा लग सकती है। ये थोड़ी सी मात्रा में ही काफी होती है। अगर चार से पांच लोगों के लिए सब्जी बना रहे हैं, तो उसमें 1-2 चम्मच कसूरी मेथी काफी रहती है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।