सब्जी बनाते वक्त कब कौन से मसाले डालें? सही टाइमिंग से बनेगा टेस्टी खाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सब्जी का स्वाद कभी फीका हो जाता है तो कभी मसाले तेज हो जाते हैं। हर रोज खाने में कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाती है तो इन बेसिक कुकिंग टिप्स को जरूर फॉलो करें। कब-कौन से मसाले डालने हैं इसकी पूरी जानकारी यहां पढ़ें..

basic cooking tips
सब्जी बनाते समय कब कौन से मसाले डालें?

नई-नई रेसिपीज बनाने के बारे में तो सभी बात करते हैं। लेकिन किसी भी बेसिक खाने को बनाते वक्त उनमे मसालों को डालने का सही तरीका कोई नहीं बताता। जबकि सारे मसालों को सही समय पर जब तेल में डालकर भूना जाता है तो उसकी महक और स्वाद निखरता है। एक भी मसाले को कच्चा छोड़ा या जला दिया तो पूरे खाने का टेस्ट खराब हो जाता है। अगर आपको भी नहीं पता कि तेल में जीरा, राई, खड़े मसाले, पाउडर मसाले या लहसुन और प्याज कब डालें, तो इस लेख को पढ़ लें। किसी भी खाने को टेस्टी बनाने का ये सीक्रेट है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही बनाते हैं। तो बस नोट कर लें ये काम के कुकिंग टिप्स।

ये गलती कभी ना करें

सब्जियों को डालने के साथ ही सारे मसाले डालकर भूनने की गलती ना करें। इससे मसाले जलने लगते हैं और किसी भी मसाले का टेस्ट पूरी तरह से नहीं आता। हमेशा मसालों को डालते वक्त स्टेप बाई स्टेप डालना चाहिए। चलिए जानें मसाला डालने का सही क्रम क्या है।

तेल गर्म करें

सबसे पहले बर्तन में तेल को गर्म होने दें। अगर आपने सरसों का तेल लिया है तो उसे तब तक गर्म करें जब तक तेल के किनारे हल्के रंग के ना दिखने लगे। बाकी रिफाइंड या घी को पर्याप्त गर्म हो जाने दें।

जीरा या राई डालकर चटकाएं

तेल के गर्म होने के बाद उसमे जीरा या राई डालें और दस सेकेंड तक चटक जाने दें। अब जब आपका जीरा या राई तेल में अच्छी तरह से चटक गया है।

प्याज डालकर हल्का भूनें

अब इस तेल में प्याज डालें। प्याज कटा है या पीसा हुआ है तो इसे चलाते रहें और मीडियम फ्लेम पर भूनें। कटे प्याज तब तक भूनें जब तक इनका कलर हल्का सा गुलाबी ना दिखने लगे।

अब डालें लहसुन-मिर्च-अदरक का पेस्ट

जब प्याज हल्का सा गुलाबी दिखने लगे तो उसके बाद ही इसमे लहसुन के पेस्ट को डालकर भूनें। अब प्याज और लहसुन के पेस्ट की महक भुनने पर आएगी।

अब मसालों को डालें

अब जब तेल में प्याज, लहसुन वगैरह भुन चुका है तब मसालों को डालें। मसालों में भी पहले और आखिरी में क्या डालना है ये जानें-

  • सबसे पहले हल्दी डालें। हल्दी तेल के साथ मिलकर रिएक्ट करेगी और अपनी सुंगध और कलर छोड़ेगी।
  • उसके बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर जैसे मसालों को मिलाएं।
  • फिर लाल मिर्च डालें। तेल में लाल मिर्च जाएगी तो कड़वा स्वाद देगी।
  • सब मसालों के भुनने के बाद गरम मसाला डालें।
  • फिर इसमे सब्जी डालकर भूनें और ढंककर पकाएं।
  • जब भी मसाला भुन रहे हो तो गैस की आंच को मीडियम फ्लेम पर रखें। ज्यादा तेज आंच मसाला जला देगी वहीं लो फ्लेम होगा तो ठीक से मसाले नहीं भुनेंगे।
  • जब इन बातों का ध्यान रखेंगी तो किसी भी सब्जी का टेस्ट परफेक्ट बनेगा और लोग आपकी कुकिंग स्किल की तारीफ करेंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानासब्जी बनाते वक्त कब कौन से मसाले डालें? सही टाइमिंग से बनेगा टेस्टी खाना