इडली के बैटर में पान का पत्ता क्यों डालते हैं लोग? फायदे जान आप भी ट्राई करेंगे ये हैक!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आपको पता है कि कई घरों में इडली के बैटर में पान का पत्ता ऊपर से रखा जाता है? ये एक पारंपरिक तरीका है, जिसके कई फायदे हैं। अगर आपने अभी तक ये कुकिंग हैक ट्राई नहीं किया है, तो फायदे जानने के बाद जरूर करेंगे।

 betel leaf on top of Idli batter
इडली के बैटर में पान का पत्ता

साउथ इंडिया की इडली अब पूरे देश में फेमस है। खासकर नाश्ते में कुछ हल्का-फुल्का और हेल्दी खाने वाले लोग इडली काफी पसंद करते हैं। खैर, आज हम आपके साथ इडली की कोई नई रेसिपी शेयर नहीं कर रहे हैं, बल्कि ट्रिक बता रहे हैं जो कई घरों में फॉलो की जाती है। आमतौर पर इडली बनाने लिए चावल और उड़द की दाल को भिगोकर पीसा जाता है, फिर बैटर बनाने के लिए फर्मेंट किया जाता है। इसी दौरान बैटर में एक पान का पत्ता डाल दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर अभी तक आपने ये कुकिंग हैक ट्राई कर के नहीं देखा है तो फायदे जानने के बाद आप इसे जरूर ट्राई करेंगे।

इडली के बैटर में पान का पत्ता क्यों डालते हैं कुछ लोग?

गर्मियों में जल्दी खट्टा नहीं होता बैटर

पान के पत्ते में हल्के एंटी माइक्रोबियल और एंजाइमेटिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये बैटर के हेल्दी फर्मेंटेशन में मदद करते हैं। इससे इडली के बैटर में खमीर अच्छी तरह उठता है, लेकिन खराब बैक्टीरिया जल्दी ग्रो नहीं करते। ऐसे में बैटर जल्दी खराब या खट्टा नहीं होता है। खासकर गर्मियों में बैटर जल्दी खट्टा होता है, ऐसे में पान का पत्ता काफी मदद कर सकता है।

बैटर में हल्का अरोमा और स्वाद एड होता है

पान के पत्ते का एक अपना अरोमा यानी खुशबू होती है। साथ ही इसका एक हल्का सा टेस्ट भी होता है, जो इडली के बैटर में आ जाता है। खासकर अगर आप इसे रातभर के लिए बैटर में रखते हैं तो इसका माइल्ड फ्लेवर और अरोमा उसमें मिल सकता है। जिससे इडली का स्वाद और खुशबू बेहतर हो सकते हैं।

डाइजेशन में मदद करता है पान का पत्ता

कई बार इडली खाने के कुछ लोगों के पेट में गैस बन जाती है या पेट फूलने की शिकायत हो जाती है। ऐसे में अगर बैटर में पान का पत्ता डाल दिया जाए, तो ये पित्त को बढ़ाकर वात दोष को बेहतर करने में मदद कर सकता है। यानी ब्लॉटिंग, गैस और पाचन में मदद मिल सकती है।

ये एक पारंपरिक तरीका है

कई घरों में इडली के बैटर में पान का पत्ता डालना एक पारंपरिक तरीका है। जिस तरह पीढ़ी दर पीढ़ी खाना बनाने का तरीका पास ऑन होता है, उसी तरह इडली में पान का पत्ता डालने का तरीका दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है। कई साउथ इंडियन घरों में आज भी ये कुकिंग हैक फॉलो किया जाता है।

कैसे और कितने पान के पत्ते डालने चाहिए

जब इडली का बैटर फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है, उसी दौरान आपको एक पान का पत्ता इसमें ऊपर से रख देना है। पान का पत्ता साफ होना चाहिए और इसपर किसी तरह के छेद या पीलापन नहीं होना चाहिए। पत्ते को आपको साबुत ही इडली के बैटर पर रख देना है और उसे फर्मेंट होने देना है।

घी बनाते हुए भी डाल सकते हैं पान का पत्ता

पान का पत्ता देसी घी बनाते हुए भी इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि इससे घी में अच्छी खुशबू आती है और वो जल्दी खराब भी नहीं होता। जब घी बनने वाला हो तब उसमें एक पान का पत्ता डालें और कुछ सेकंड बाद ही निकाल दें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाइडली के बैटर में पान का पत्ता क्यों डालते हैं लोग? फायदे जान आप भी ट्राई करेंगे!