छोटे कुकर से दाल-पानी सब बाहर बहता है तो दुकानदार से जानें सही ट्रिक
Hack to stop spilling dal from cooker: छोटे कुकर से अक्सर दाल या पानी बाहर बहने लगता है और पूरे किचन को गंदा कर देता है। आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो दुकानदार ने बताया गैस पर कुकर चढ़ाने का सही तरीका। नोट कर लें ये हैक।

कुकर छोटा है तो उसमे से दाल या पानी बाहर निकलने की समस्या सबसे ज्यादा झेलनी पड़ती है। वैसे किसी भी कुकर में ये समस्या जाती है फिर चाहे वो छोटा हो या फिर बड़ा। लेकिन एक-डेढ़ लीटर या उससे छोटा कुकर होता है तो उसमे सीटी आने के पहले ही दाल, छोले, राजमा का पानी बाहर गिरने लगता है। जिसकी वजह से पूरा किचन का स्लैब और कुकर दोनों गंदा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए वैसे तो कई सारे हैक बताए जातेहैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक कुकर बेचने वाले दुकानदार ने सिंपल सा तरीका बताया है। जिसकी मदद से कुकर से दाल या पानी बहने की समस्या ठीक हो जाएगी।
कुकर से दाल या पानी बहता है तो ये ट्रिक काम करेगी
अगर आपके किचन में रखा कुकर भी सीटी से पहले ही पानी फेंकना शुरू कर देता है और पूरा कुकर, स्लैब सब गंदा हो जाता है तो ये ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुकर में दाल, राजमा या कुछ भी पकाते वक्त बस ये सिंपल स्टेप फॉलो करने हैं।
अक्सर लोग करते हैं ये गलती
ज्यादातर घरों में लोग जब दाल, राजमा, छोले जैसी चीजों को पकाते हैं तो कुकर में दाल वगैरह डालकर फिर पानी डालकर गैस की फ्लेम पर रखकर ढक्कन बंद कर देते है। जबकि गैस पर कुकिंग के लिए कुकर रखने का ये प्रोसेस ही गलत है। दुकानदार ने बताया कि किस तरह से सही तरह कुकर में दाल वगैरह डालने से पानी नहीं बहता है।
कुकर से पानी बहता है तो कुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें
- सबसे पहले खाली कुकर को गैस पर रखना चाहिए। मात्र दस सेकेंड रुककर जब हल्का सा आंच कुकर में लग जाए।
- उसके बाद कुकर में दाल वगैरह डालें। फिर साथ में पानी डालें।
- नमक, हल्दी जो भी डालना है उसे डाल दें।
- 50-60 सेकेंड रुकें और हल्का सा पानी में हलचल हो जाने दें। जब पानी हल्का गर्म होगा तो फौरन भाप बनाने लगेगा।
- बस इसी स्टेज पर कुकर का ढक्कन बंद कर देना है।
भाप के साथ जब कुकर का ढक्कन बंद करेंगे तो पानी बाहर नहीं बहेगा।
- और आपके रसोई में पानी की वजह से हो रही गंदगी भी नहीं होगी।
- छोटे कुकर में दाल वगैरह रखने का ये तरीका बड़े काम का है। इस ट्रिक को आप किसी भी साइज के कुकर के साथ ट्राई कर सकते हैं।
- अगर आप दाल या सब्जी में पहले छौंक लगाते हैं तो भी पहले कुकर को गैस पर रखकर गर्म कर लें। फिर तेल और जीरा वगैरह डालें। ऐसा करने से कुकर का पानी बाहर नहीं गिरेगा
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


