
चाउमीन-पास्ता ओवरकुक हो गया तो मंजू मित्तल ने बताया सिंपल हैक
How to fix overcook pasta or chowmean: पास्ता या चाउमीन ज्यादा कुक हो गया है और एक दूसरे में चिपक गया है तो इसे बेकार समझकर हटाने की बजाय इन दो आसान हैक को ट्राई करें। जिनकी मदद से पास्ता या चाउमीन की स्टिकीनेस को खत्म किया जा सके।
चाउमीन-पास्ता जैसी चीजें तो लगभग हर घर में बनती है। लेकिन कई बार जब ये ओवरकुक हो जाती हैं। तो इनका पूरा टेस्ट बिगड़ जाता है। काफी सारे घरों में तो इस ओवर कुक पास्ता-चाउमीन को खाने के लिए यूज ही नहीं किया जाता। लेकिन अब इस सिंपल हैक की मदद से आप आसानी से खिले-खिले और अलग-अलग चाउमीन, पास्ता बनाकर तैयार कर सकती हैं। मंजू मित्तल होम हैक्स ने अपने पेज पर सिंपल सा हैक शेयर किया है। जिससे ओवरकुक पास्ता और चाउमीन को खाने लायक बना सकते हैं।
पास्ता चाउमीन ओवर कुक हो जाए तो ये दो ट्रिक आएगी काम
अगर पास्ता या चाउमीन ज्यादा कुक हो गए हैं और वो एक दूसरे से चिपके हुए से दिख रहे हैं तो इन्हें वापस से खिला-खिला और खाने लायक बनाने के लिए बस इस टिप्स को फॉलो करें। सबसे पहले गर्म पानी को छानकर अलग कर दें। फिर फ्रिज के ठंडे पानी में डुबोकर दो मिनट छोड़ दें। फिर बाद छान दें। जिससे कुकिंग प्रोसेस रुक जाए। अब इस चाउमीन या पास्ता पर तेल डालकर हाथों से मिक्स कर दें। बस कुछ देर के लिए छोड़ दें। दस से पंद्रह मिनट बाद ये पास्ता या चाउमीन आराम से बनाकर खाने लायक हो जाएगा। इसके अलावा इस होम हैक्स को भी ट्राई कर सकती हैं।
पास्ता या चाउमीन ओवर कुक हो जाए तो ऐसे करें ठीक
अगर आपका पास्ता या चाउमीन ओवरकुक हो गया है तो उसे ठीक करने के लिए बस इस सिंपल टिप्स को फॉलो करें।
- ओवर कुक पास्ता या चाउमीन के पानी को छान कर अलग कर लें।
- अब इस पर थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च को छिड़कें।
- फिर तेल दो से तीन चम्मच डालकर हाथों से मिक्स करें
- अब किसी बाउल में पलटकर इसे दस मिनट के लिए फ्रीजर में डाल दें।
- बस चाउमीन और पास्ता आसानी से बनाने के लिए रेडी हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




