बस ये 1 चीज मिला दें... 1 कटोरी मलाई से निकल जाएगा आधा किलो देसी घी, नोट करें ट्रिक!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ghee Making Tips: खूब सारी मलाई से भी ज्यादा घी नहीं निकलता तो ये ये एक 1 सीक्रेट इंग्रीडिएंट जरूर एड करें। ना सिर्फ घी ज्यादा निकलेगा, बल्कि सारा काम फटाफट हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कम मलाई से दोगुना घी निकालने का तरीका।

बस ये 1 चीज मिला दें... 1 कटोरी मलाई से निकल जाएगा आधा किलो देसी घी, नोट करें ट्रिक!

घर पर बना देसी घी ना सिर्फ स्वाद और खुशबू के मामले में मार्केट वाले घी से आगे होता है, बल्कि शुद्धता के चलते ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर गृहणियां रोज थोड़ी-थोड़ी मलाई इक्कठा कर लेती हैं, फिर उसका देसी घी बनाकर स्टोर कर लेती हैं। हालांकि कई बार उनकी शिकायत रहती है कि जितनी मलाई इक्कठा की जाती है, उतना घी नहीं निकलता। 10-15 दिनों की मलाई इक्कठा करो तब जा कर थोड़ा घी निकलता है, तब तक मलाई कई बार खट्टी भी हो जाती है। आपकी इन्हीं प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आज हम एक छोटी सी ट्रिक ले कर आए हैं। आपको बस मलाई में एक चीज एड करनी है, घी भी ज्यादा निकलेगा और आपकी गैस और टाइम दोनों की बचत होगी। आइए जानते हैं।

1 छोटी कटोरी मलाई से निकलेगा आधा किलो घी, स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1: मलाई को फ्रीजर से बाहर निकालें

इस ट्रिक से घी निकालने के लिए आपको ज्यादा मलाई की जरूरत नहीं होगी। हफ्तेभर में आप एक छोटी कटोरी मलाई आराम से निकाल लेंगी। इसे फ्रीजर में स्टोर कर के रखें। फिर जब घी निकालने वाली हों, उससे 4-5 घंटे पहले ही मलाई को रूम टेंपरेचर पर बाहर निकाल कर रख दें। इससे मलाई अच्छे से मेल्ट हो जाएगी और पकने में ज्यादा समय नहीं लेगी।

स्टेप 2: कढ़ाही में मलाई को मेल्ट कर लें

अब एक मोटे तले की कढ़ाही लें, उसमें मलाई को मेल्ट होने दें। इसे एक से दो मिनट के लिए चलाएंगी तो ये दूध जैसी फॉर्म में आ जाएगी। इस दौरान आपको गैस की फ्लेम मीडियम ही रखनी है।

स्टेप 3: मलाई में मिलाएं ये 1 सीक्रेट चीज

जैसे ही मलाई अच्छे से पिघल जाए, तो इसमें आपके एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट एड करना है। वो है गेहूं का आटा। जी हां, गेहूं का आटा मिलाने से पूरी मलाई का घी अच्छी तरह निकलता है और जल्दी भी। एक कटोरी मलाई में आप दो चम्मच गेहूं का आटा मिला सकती हैं। इसे 1-2 मिनट के लिए लगातार चलाएं, ताकि आटा मलाई में अच्छी तरह मिक्स हो सके।

स्टेप 4: लगातार चलाते हुए पकाएं

अब आपको मीडियम फ्लेम पर मलाई को लगातार चलाते हुए पकाना है। दो से तीन मिनट में ही आप देखेंगी कि घी ऊपर की तरफ आने लगा है। इसे तब तक पकाएं, जबतक इसकी खुरचन हल्के से लाल-सुनहरे रंग की न होने लगे। बस फिर आपका घी बनकर तैयार हो जाएगा।

स्टेप 5: मावा और घी को अलग करें

इस ट्रिक से घी भी ज्यादा निकलता है और मावा भी। मावे में आप चीनी मिलाकर मिठाई बना सकती हैं। वहीं घी को छानकर एक अलग बर्तन या जार में स्टोर कर लें। जरा सी मलाई से आधा किलो के लगभग घी आराम से बन जाएगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।