भिंडी पकाते वक्त ये 3 गलती बना देती है चिपचिपा, आखिरी वाली बिल्कुल ना दोहराएं
How to prevent bhindi sticky and slimy: भिंडी पकाते वक्त ज्यादातर महिलाएं ये 3 गलतियां हर बार दोहराती हैं इसीलिए उनकी सब्जी चिपचिपी लसेदार भिंडी वाली बनती है। जानें कौन सी वो 3 गलतियां हैं जिन्हें फौरन करना बंद कर दें।

भिंडी की सब्जी बनाते वक्त ज्यादातर महिलाएं ये 3 गलतियां दोहराती हैं। जिसकी वजह उनकी भिंडी की सब्जी नींबू और छाछ जैसी चीजों को डालने के बाद भी क्रिस्पी और अलग-अलग नहीं बनती। अगर आपके साथ ही अक्सर ऐसा होता है कि भिंडी पकाते वक्त शुरुआत में तो नहीं लसा छोड़ती लेकिन कुकिंग के आखिरी कुछ मिनट में अचानक से लसा छोड़कर चिपचिपी सी बन जाती है तो इन 3 गलतियों को दोहराना छोड़ दें। जानें कौन सी वो तीन गलतियां हैं जिन्हें अक्सर महिलाएं भिंडी की सब्जी बनाते वक्त करती हैं।
भिंडी का पानी सुखाना
भिंडी को जब भी बनाना हो तो ध्यान रखें कि उस पर पानी ना लगा हो। इसलिए जब भी भिंडी मार्केट से आए तो उसे एक दिन पहले से ही धोकर पानी सुखाकर रखें। ज्यादातर महिलाएं कुकिंग से कुछ देर पहले भिंडी धोती हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। इस तरह से भिंडी धोने पर उनका पानी सूखता नही हैं। खासतौर पर अगर आप ढेर सारी लगभग एक किलो भिंडी की सब्जी बनाने जा रही हों तो उसे पोंछना मुश्किल है। तो भिंडी को सब्जी बनाने के थोड़ी देर पहले धोने की गलती ना करें। एक दिन पहले या चार-पांच घंटा पहले से धोकर रखें।
भिंडी ढंककर पकाना
भिंडी को पकाते वक्त पूरी तरह से ढंकना गलत है। भिंडी को पकाने का एक प्रोसेस होता है। जिसमे कुछ देर उसे खुला छोड़कर और कुछ देर ढक्कन लगाकर पकाया जाता है। जिससे वो कुक हो जाए और बिल्कुल भी चिपचिपापन ना छोड़ें। ध्यान रहे कि जब भिंडी को मसालों और तेल में डालें दो करीब दो मिनट तक चलाते रहें। जिससे सारे मसाले और तेल उसमे कोट हो जाए। उसके बाद भिंडी को ढंक कर पकाएं। बीच-बीच में चलाते भी रहें। जब भिंडी 90 प्रतिशत पक जाए तो ढक्कन हटा दें। धीमी फ्लेम पर इसे ऐसे ही पकाएं और इस वक्त अगर लगे कि भिंडी की सब्जी चिपचिपी बन रही तो नींबू या छाछ डालें। पहले डालने पर भिंडी खट्टी रह जाएगी।
आखिरी गलती बिल्कुल ना करें
ज्यादातर महिलाएं यहीं गलती करती हैं। भिंडी की सब्जी पूरी तरह से पकने और बनने के बाद उसे ढक्कन से ढंकने की कोशिश ना करें। सब्जी का ढक्कन हटाकर बगल में रख दें और सब्जी को चलाकर खुला ही छोड़ दें। अगर आप किचन में नहीं है तो उस पर जाली रखकर कवर करें। जिससे सब्जी का भाप अंदर ना रहें। ये भाप ही भिंडी को दोबारा से गीला और चिपचिपा कर देता है। तो अगली बार जब भिंडी बनाएं तो इन तीनों ही गलतियों को ना दोहराएं। हर बार सब्जी अलग-अलग और क्रिस्पी बनकर तैयार होगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


