
गुड़ के लड्डू बनाते समय ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, जायका ही नहीं मेहनत भी होगी खराब
Mistakes While Making Gud Ladoo : कई बार गुड़ के लड्डू बनाते समय की गई कुछ गलतियां उन्हें सॉफ्ट की जगह पत्थर जैसा टाइट बना देती है। जिससे ना सिर्फ खाने का मजा किरकिरा हो जाता है बल्कि घंटों की मेहनत भी खराब हो जाती है।
ठंड के मौसम में शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए लोग अकसर अपनी डाइट में गर्म तासीर वाली चीजें शामिल करना पसंद करते हैं। इन्हीं चीजों में कई तरह के लड्डू भी शामिल होते हैं। जिन्हें हेल्दी बनाने के लिए लोग चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार गुड़ के लड्डू बनाते समय की गई कुछ गलतियां उन्हें सॉफ्ट की जगह पत्थर जैसा टाइट बना देती है। जिससे ना सिर्फ खाने का मजा किरकिरा हो जाता है बल्कि घंटों की मेहनत भी खराब हो जाती है। अगर आप भी बाजार जैसे सॉफ्ट गुड़ के लड्डू घर पर बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां।
गुड़ के लड्डू बनाते समय ना करें ये गलतियां
1. चाशनी को ज्यादा पकाना
गुड़ के लड्डू बनाते समय ज्यादातर लोग यह गलती कर बैठते हैं। अगर आप गुड़ को पिघलाने के बाद उसे बहुत देर तक उबालते रहते हैं, तो वह बनने के बाद 'कड़क' होने लगता है। अगर चाशनी की बूंद पानी में डालने पर पत्थर की तरह कड़क हो जाए, तो समझ लें कि लड्डू सख्त बनेंगे। चाशनी को सही तरह से पकाने के लिए इस बात का खास ख्याल रखें कि जैसे ही गुड़ पिघल जाए और उसमें झाग आने लगे, तो पानी में एक बूंद डालकर चेक करें। अगर वह एक 'सॉफ्ट बॉल' की तरह बन जाए, तो आंच तुरंत बंद कर दें।
2. तेज आंच पर गुड़ पिघलाना
गुड़ को हमेशा धीमी आंच पर पिघलाना चाहिए। तेज आंच पर गुड़ जलने लगता है और उसका प्राकृतिक मॉइस्चर खत्म हो जाता है, जिससे लड्डू ठंडा होने के बाद अपनी नरमी खो देते हैं।
3. पानी का सही अनुपात
गुड़ पिघलाते समय अगर आप बहुत ज्यादा पानी डाल देते हैं, तो चाशनी को गाढ़ा करने के लिए आपको उसे ज्यादा देर पकाना पड़ेगा। इससे गुड़ का टेक्सचर बिगड़ जाता है। कोशिश करें कि बहुत कम पानी (सिर्फ 1-2 चम्मच) या थोड़े से घी का इस्तेमाल करें।
4. घी की कमी
गुड़ की चाशनी में एक चम्मच घी डालने से लड्डू न सिर्फ चमकदार बनते हैं, बल्कि वे नरम भी रहते हैं। घी गुड़ के सख्त होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।
5. मिश्रण के बहुत ठंडा होने का इंतजार करना
अगर आप गुड़, ड्राई फ्रूट्स, तिल के मिश्रण के लड्डू बांधने के लिए उसे पूरी तरह ठंडा होने देते हैं तो वे सही से नहीं बंधेंगे और सख्त हो जाएंगे। लड्डू हमेशा तभी बांधें जब मिश्रण सहने लायक गर्म हो।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




