पान के पत्ते को खाने में 5 तरह से करें इस्तेमाल, टेस्ट और रंगत दोनों बदल जाएगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cooking Hacks: किचन में खाना परफेक्ट और अच्छा बने इसके लिए कुछ छोटे किचन टिप्स एंड हैक्स के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। जैसे पान के पत्ते के ये 5 हैक्स, जो आपके खाने की चीजों की महक और स्वाद को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे।

खाने में पान के पत्ते का यूज

खाना पकाना एक कला है। जब आप खाने को पका रहे हों तो छोटी-बड़ी कई तरह की बारीकियों का ध्यान रखना पड़ता है। जिससे ना केवल टेस्ट अच्छा आए बल्कि खाने का टेक्सचर और कलर भी परफेक्ट हो। कई सारे कुकिंग हैक्स के बारे में आप जानते होंगे लेकिन क्या कभी पान के पत्ते का किचन में इस्तेमाल जानते हैं। जी हां, छोटा सा पान का पत्ता आपके कुकिंग को और भी परफेक्ट बना सकता है। जानें पान के पत्ते के 5 हैक्स, जिन्हें जरूर जानें।

जले खाने की बदबू दूर करेगा पान का पत्ता

खाना पकाते वक्त अगर नीचे से जल गया है और तली में चिपक गया तो पूरे खाने में जले हुए की दुर्गंध भर जाती है। इस जले हुए की बदबू को दूर करने के लिए बस पान का पत्ता इस्तेमाल में लाएं। एक पान का पत्ता खाने के ऊपर रखकर ढंक दें। पान का पत्ता जले हुए की बदबू को सोख लेगा और खाने से जली बदबू दूर हो जाएगी।

इडली का बैटर फर्मेंट होगा

इडली का बैटर फर्मेंट करते वक्त गर्मी में कई बार वो खराब हो जाता है। इस समस्या से निपटना है जिससे इडली टेस्टी बनें और उसमे खट्टापन ना आ जाए। पान का पत्ता इडली के फर्मेंटेशन प्रोसेस को रोक देता है और बैटर को खट्टा और खराब होने से बचाता है।

पालक के पकौड़ों के साथ डालें पान का पत्ता

पालक के पकौड़े बना रही हैं और उसमे एक्स्ट्रा फ्रेगरेंस और टेस्ट ऐड करना है तो एक दो पान के पत्तों को काट कर मिला दें। टेस्ट बिल्कुल लाजवाब और रिफ्रेशिंग लगेगा। एक बार ये हैक ट्राई करें पान के पत्तों को पालक में मिलाने से अलग टेस्ट मिलेगा।

घी बनाते वक्त डालें पान का पत्ता

मलाई से घी बना रही हों और घी निकलने लगे तो उस वक्त एक पान के पत्ते को भी कड़ाही में डाल दें। घी बनाते वक्त पान का पत्ता डालने से वो घी के एक्स्ट्रा मॉइश्चर को अब्जॉर्ब कर लेता है जिससे घी ज्यादा दिनों तक खराब नहीं होता। वहीं घी की महक और भी ज्यादा सुगंधित हो जाती है।

सरसों के तेल में डाल दें पान का पत्ता

अगर आपको सरसों के तेल में पूड़ियां या पकौड़ियां तलनी हो और तेल बहुत ज्यादा झाग बनाने लगे और उसकी झांस बहुत तेज हो जो पकौड़ी और पूड़ी में आने लगे तो पान के पत्ते इस्तेमाल करें। कुछ पान के पत्तों को तेल में तलकर बाहर निकाल दें। इससे तेल झाग देना छोड़ देगा। साथ ही उसकी महक भी तलने वाली चीज में नहीं आएगी। दरअसल, काफी सारे लोगों को सरसों के तेल में तली चीजों की महक अच्छी नहीं लगती। ऐसे में ये नुस्खा बड़े काम आएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।