खाने में ड्राई लगता है बेसन का चीला तो ये सिंपल हैक ट्राई करें, सॉफ्ट बनकर होंगे तैयार
Simple Tips to make Besan Chilla Soft: बेसन का चीला बनाने के बाद बिल्कुल सूखा-रूखा सा लगता है और बच्चे अक्सर आपके चीले को इग्नोर कर देते हैं तो बस इस छोटी सी ट्रिक को ट्राई कर बनाएं। अगली बार सारे चीले झटपट चट हो जाएंगे और ये प्रोटीन पैक्ड लेस ऑयली भी बनेंगे।

बेसन का चीला प्रोटीन पैक्ड और आसान ब्रेकफास्ट है। जिसे बनाने के लिए बहुत सारी मेहनत नहीं करनी पड़ती। लेकिन चीला बनने के बाद काफी ड्राई लगता है और इसे गले के नीचे उतारना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से अक्सर बच्चे इसे खाना अवॉएड करते हैं। यहीं नहीं काफी सारी लेडीज चीले को थोड़ा सॉफ्ट बनाने के लिए काफी सारा तेल डालती हैं लेकिन ये तरीका तो और भी गलत है. इससे चीले में तेल की मात्रा बढ़ जाती है और फिर वो हेल्दी नहीं रह जाता। लेकिन ये सिंपल सी टिप्स आपके चीले को बिल्कुल सॉफ्ट और फ्लफी बनाएगा। जिससे खाते वक्त ये ड्राई, बिल्कुल रूखा-सूखा सा नहीं लगेगा। नोट कर लें ये सिंपल टिप्स।
बेसन का चीला सॉफ्ट बनाने का सिंपल टिप्स
- बेसन का चीला काफी सारे लोग इसीलिए खाना ही पसंद नहीं करते क्योंकि मुंह में जाने पर बिल्कुल ड्राई सूखा सा लगता है। लेकिन बेसन घोलते वक्त ये सिंपल सी ट्रिक चीले को बिल्कुल सॉफ्ट और फ्लपी बना देगी।
- सबसे पहले बेसन को पानी में घोलकर करीब दो से ढाई घंटे के लिए छोड़ दें। दो घंटे बाद बेसन फूल जाएगा और पानी को अब्जॉर्ब कर लेगा। अब इस बेसन से बने चीले को ज्यादा तेल लगाने की जरूरत भी नहीं होगी और ये बेसन बिल्कुल सॉफ्ट बनकर रेडी होगे।
- बेसन को पानी में भिगोकर रखने के बाद जब बनाना हो तब उसमे नमक, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी धनिया की पत्ती और पनीर को घिसकर डालें।
- बेसन के चीले का परफेक्ट घोल बनकर तैयार है। इस घोल को गर्म तवे पर फैलाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक पकने दें। हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
- बेसन का घोल बनाने का ये तरीका ट्राई करेंगी तो तवे पर ज्यादा तेल लगाने की जरूरत नहीं होगी चीला बेहद सॉफ्ट बनकर तैयार होगा।
बेसन के चीले को सॉफ्ट बनाने के लिए डालें दही
अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है तो सिंपल बेसन के घोल में आधा कप दही डालकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर घोल में पानी की कंस्सि उसके बाद नमक, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर को काटकर घोल तैयार करें और गर्म तवे पर डालकर बेसन का चीला बनाएं। इस ट्रिक से बनाने पर भी बेसन का चीला बिल्कुल सॉफ्ट बनकर तैयार होता है और बच्चों के साथ बड़े भी पूरे चाव से इसे खाना पसंद करते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


