ना फटेगा, ना खराब होगा! कुकर का ढक्कन हर 15 दिनों में ऐसे करें साफ, बस 2 काम काफी हैं

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Cleaning Tips: कुकर के ढक्कन पर अक्सर गंदगी और चिकनाई जम जाते हैं, जो सीटी वाली जगह को ब्लॉक कर सकते हैं। यदि इसे ठीक से साफ ना किया जाए तो कुकर में ज्यादा प्रेशर बनने से फटने का खतरा भी हो सकता है। चलिए जानते हैं इसे साफ करने का सही तरीका क्या है।

ना फटेगा, ना खराब होगा! कुकर का ढक्कन हर 15 दिनों में ऐसे करें साफ, बस 2 काम काफी हैं

प्रेशर कुकर रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है। दाल-चावल हों या आलू उबालने हों, किचन के कई काम कुकर में फटाफट हो जाते हैं। लेकिन अगर इस कुकर की साफ-सफाई का ध्यान ठीक से ना रखा जाए तो ये बड़ा खतरा भी साबित हो सकता है। जी हां, सफाई सिर्फ इसे साबुन से धोने पर ही नहीं खत्म हो जाती, बल्कि कुकर के ढक्कन यानी लिड की सफाई का खासतौर से ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल कुकर के ढक्कन पर अक्सर गंदगी, तेल-भाप और चिकनाई जम जाते हैं, जो वेंट यानी सीटी वाली जगह को ब्लॉक कर सकते हैं। यदि इसे ठीक से साफ ना किया जाए तो कुकर में ज्यादा प्रेशर बनने से फटने का खतरा भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे साफ करने का सही तरीका क्या है।

कुकर के ढक्कन की खास सफाई क्यों जरूरी है?

कुकर के ढक्कन में जहां सीटी लगाई जाती है, वहां एक छेद होता है जिसे वेंट पाइप कहते हैं। यही वो हिस्सा है जहां से कुकर की भाप और प्रेशर बाहर निकलते हैं। लेकिन जब यही हिस्सा जमी हुई गंदगी और चिकनाई से ब्लॉक हो जाता है, तो प्रेशर सही से रिलीज नहीं हो पाता। इससे कुकर में एक्सट्रा प्रेशर बन सकता है, जिससे कुकर के फटने का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसलिए कुकर के ढक्कन को हर 15 दिन में डीप क्लीन करना बेहद जरूरी है।

हर 15 दिन में कुकर की लिड ऐसे साफ करें

रोजाना इस्तेमाल के बाद आप कुकर को नॉर्मली साबुन-पानी से वॉश करती ही होंगी। लेकिन हर 15 दिन में इसकी डीप क्लीनिंग करना बेहद जरूरी है। इसके लिए ढक्कन को सीटी निकालकर हल्के गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें, पानी में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड भी मिला दें। इससे ढक्कन और वेंट पाइप में जमी सारी चिकनाई साफ हो जाएगी। अब आप इसे नॉर्मली स्क्रब से रगड़कर साफ कर सकती हैं।

सबसे जरूरी स्टेप- सेफ्टी पिन से क्लीन करें वेंट पाइप

अब आता है सबसे जरूरी स्टेप- वेंट पाइप यानी जहां सीटी लगती है उस हिस्से की सफाई। इस छेद में अक्सर गंदगी फंसी रह जाती है, जो धोने के बाद भी नहीं निकलती। इसे क्लीन करने के लिए एक सेफ्टी पिन या सुई लें, फिर इसे सीटी वाले छेद में डालकर साफ करें। जितने भी छोटे-छोटे छेद हैं, उनमें सेफ्टी पिन डालें और फंसा हुआ कचड़ा साफ कर लें।

सीटी वाली जगह पर तेल डालना है जरूरी

सफाई के बाद सीटी वाले हिस्से में 1-2 बूंद सरसों का तेल जरूर डाल दें। ये बहुत सिंपल और इफेक्टिव हैक है, जिससे सीटी पर जंग नहीं लगता और सीटी भी स्मूद तरीके से कम करती है। हर 15 दिनों में ये छोटा सा काम करने से आपका कुकर जल्दी खराब भी नहीं होगा और फटने का रिस्क भी काफी हद तक कम होगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।