चिपचिपे चावल बनने का झंझट ही खत्म! शेफ कुनाल कपूर ने अप्रूव किया चावल पकाने का ये हैक

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Cooking Hack to boil Non sticky Rice: चावलों के चिपचिपे बनने या ओवरकुक हो जाने के डर से परेशान रहती हैं तो शेफ कुनाल कपूर का ये सिंपल हैक ट्राई करें। इस हैक से बने चावल हमेशा नॉन स्टिकी और खिले-खिले बनकर तैयार होंगे।

चिपचिपे चावल बनने का झंझट ही खत्म! शेफ कुनाल कपूर ने अप्रूव किया चावल पकाने का ये हैक

सोशल मीडिया पर कई सारे हैक वायरल होते हैं। लेकिन ये वाकई में काम के हैं या नहीं इसका पता तो तभी चलता है जब आप उसके खुद ट्राई करते हैं। हम लोग जैसे ही कुछ है शेफ कुनाल कपूर भी ट्राई करते हैं और वो काम के हैं या नहीं इसका एक्सपीरिएंस शेयर करते हैं। लेटेस्ट हैक जो शेफ कुनाल कपूर ने ट्राई किया है वो है नॉनस्टिकी चावल बनाने का हैक। कई बार चावल पकाते समय पानी का अंदाजा नहीं लगता या फिर चावल की वैराइटी अगर डिफरेंट टाइप की होती है तो चावल चिपचिपे से बन जाते हैं। लेकिन इस हैक को जिसे शेफ कुनाल कपूर ने अप्रूव किया है, आजमाया तो कभी भी चावल स्टिकी या फिर कच्चे नहीं बनेंगे।

क्या है वायरल कोलैंडर हैक

दरअसल, सोशल मीडिया पर हैक वायरल हो रहा जिसमे उबलते पानी के बर्तन के ऊपर छन्नी वाले बर्तन को रखा जाता है। ये छन्नी आधा पानी में डूबी रहती है और उबलता पानी इसके ऊपर रहता है। इसमे धुले चावलों को डालकर अगर दस मिनट के लिए छोड़ दिया जाए तो ना केवल चावल अच्छी तरह से कुक होते हैं बल्कि चिपचिपे भी नहीं बनते हैं।

शेफ कुनाल कपूर ने अप्रूव किया ये हैक

शेफ कुनाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस हैक को शेयर किया है। जिसमे वो छन्नी को उबलते पानी में डालकर तैराते हैं और फिर उसे धुले चावलों को डाल देते हैं। जिससे चावल छन्नी या यानी कोलेंडर में ही रहते हैं लेकिन पानी में पकते रहते हैं। करीब 10 मिनट बाद चावलों को बड़े ही आसानी से पानी से बाहर कर देते हैं। प्लेट में पलटने पर ये चावल बिल्कुल खिले-खिले और नॉनस्टिकी बनकर तैयार होते हैं। तो अगली बार चावल पकाना हो तो इस कोलेंडर हैक को जरूर ट्राई करें। बासमती चावल की तरह हर दाना खिला-खिला बनकर तैयार होगा।

पास्ता भी बनेगा नॉनस्टिकी

इस हैक की मदद से पास्ता और नूडल्स जैसीचीजों को भी उबाला जा सकता है। जिससे बगैर चिपचिपा और बगैर ओवर कुक हुए पास्ता और नूडल्स पक जाएंगे और आपको उनके पानी को छानने का काम भी अलग से नहीं करना पड़ेगा। तो अगली बार जब भी चावल पकाने हो या फिर पास्ता-नूडल्स जैसी चीजों को कुक करना हो तो बिना झंझट फटाफट ये छन्नी वाला हैक ट्राई करें। ना स्टिकी बनने का डर ना ओवर कुक होने की शंका, मिनटों में कुकिंग पूरी हो जाएगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।