30 मिनट में बनेगी पूरी थाली! कुकर में एक साथ दाल-चावल और सब्जी बनाने की ये ट्रिक सीख लें!
शेफ भरत ने जो ट्रिक शेयर की है, उसके बाद तो आप भी खुश हो जाएंगी क्योंकि काफी टाइम बचने वाला है। गैस की किल्लत हो रही है, तो भी ये तरीका ट्राई कर सकती हैं। बस छोटी-छोटी सी चीजें ध्यान रखनी हैं और पूरी मील, दाल-चावल और सब्जी फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगे।

दाल-तड़का, चावल, सब्जी और रोटी; ये पूरी वेज थाली बनाने में काफी टाइम लग जाता है और साथ ही गैस भी। गर्मियों में तो वैसे भी रसोई में खड़ा होना मुश्किल लगता है। ऐसे में ये पूरी मील तैयार करना अपने आप में चैलेंजिंग होता है। लेकिन क्या हो अगर आप एक कुकर में ही ये तीनों चीजें पका लें, वो भी एक ही साथ? जी हां, ऐसा बिल्कुल मुमकिन है। शेफ भरत ने इंस्टा पर जो ट्रिक शेयर की है, उसके बाद तो आप भी खुश हो जाएंगी क्योंकि आपका काफी टाइम बचने वाला है। गैस की किल्लत हो रही है, तो भी ये तरीका ट्राई कर सकती हैं। बस छोटी-छोटी सी चीजें ध्यान रखनी हैं और पूरी मील, दाल-चावल और सब्जी फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगे। तो चलाई फटाफट जान लेते हैं तरीका क्या है।
दाल तड़का बनाने के लिए करें ये तैयारी
सबसे पहले कुकर में आधा कप अरहर यानी तूर की दाल डालें। इसमें लगभग दो कप पानी डालें और साथ में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच सादा नमक भी एड करें।
साथ में ऐसे पकाएं चावल
दाल के साथ ही आप चावल पकाने के लिए रख सकती हैं। इसके लिए आप एक स्टील का डब्बा इस्तेमाल कर सकती हैं। इस डब्बे को दाल में रखें और उसमें धुले हुए करीब एक कप चावल डालें। इसमें लगभग डेढ़ कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालें। साथ में एक चम्मच नमक और एक चम्मच देसी घी एड करें और डब्बे को बंद कर दें।
साथ में आलू उबलने के लिए भी डालें
अब दाल-चावल पका ही रही हैं, तो साथ में चार आलू भी उबलने के लिए डाल दें। ये सभी चीजें एक साथ उबल जाएंगी, फिर आप इसकी सब्जी बना सकती हैं। कुकर का ढक्कन बंद करें और चार सीटी आने तक पका लें, सभी चीजें अच्छे से पक जाती हैं।
एक साथ तैयार कर लें दाल-सब्जी का तड़का
आपको दाल और सब्जी के लिए अलग-अलग तड़का तैयार करने की जरूरत नहीं है। एक बार में ही आप इसे बना सकती हैं। बस एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें, उसमें जीरा, राई के दाने, 2 साबुत लाल मिर्च, कड़ी पत्ते, हरी मिर्च (1-2), बारीक कटी हुई दो प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच), कटे हुए टमाटर (2) और नमक डालकर तड़का तैयार कर लें। इस तड़के को आधा कर लें, ये आधा दाल में डलेगा और आधा सब्जी में।
दाल में तड़का कैसे लगाएं?
प्याज टमाटर वाला थोड़ा सा तड़का दाल में डाल दें। अब एक तड़का पैन में देसी घी गर्म करें, इसमें हींग, जीरा, कटी हुई लहसुन की कलियां, साबुत लाल मिर्च और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर पकाएं। इस तड़के को डाल में एड करें। रेस्टोरेंट जैसी दाल तड़का बनकर तैयार है।
तड़का लगाकर बनाएं आलू मसाला
अब बाकी के बचे हुए प्याज-टमाटर वाले तड़के में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें। उबले हुए आलू काटकर इसमें मिलाएं। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया पत्ता काटकर एड करें। चटपटी आलू मसाला की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


