बेलते समय फट जाता है आलू-मूली का पराठा? सीखें चटोरी चेतना और पंकज भदौरिया का सीक्रेट जुगाड़

Jan 06, 2026 10:06 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

आलू, मूली, प्याज या गोभी वगैरह के भरे पराठे बेलते समय फट जाते हैं? अगर आप भी परेशान हैं तो यहां जानी-मानी शेफ और किचन हैक एक्सपर्ट से सीख लें कि वे बढ़िया पराठे बनाने के लिए क्या करती हैं।

बेलते समय फट जाता है आलू-मूली का पराठा? सीखें चटोरी चेतना और पंकज भदौरिया का सीक्रेट जुगाड़

सर्दी के मौसम में किचन से आती हुई गरमा-गरम पराठों की खुशबू एक अलग लेवल का सुख है। चाय के साथ आलू के पराठे हों या डिनर में टमाटर की चटनी के साथ गोभी-मूली के पराठे, शायद ही कोई होगा जिन्हें इनका लालच ना हो। पराठे बनाने में सबसे बड़ी दिक्कत इसको भरने के बाद बेलने में आती है। कई बार अंदर स्टफिंग कम रह जाती है तो प्लेन पराठे का स्वाद मुंह में आता है। कभी बेलते समय पराठा फट जाता है तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आपको भरवां पराठे पसंद हैं तो यहां शेफ पंकज भदौरिया और चटोरी चेतना दोनों ने हैक्स बताए हैं, चेक करें आपको किसका तरीका बेहतर लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चटोरी चेतना ने बताया ये तरीका

पराठे बनाने में आपको भी दिक्कत होती है तो चटोरी चेतना का ये हैक आजमा सकते हैं। चेतना ने बताया है कि आटे की लोई को गोल बेलने के बाद इसके स्टफिंग को अच्छी तरह भर लें। इसके बाद लोई को समोसे के शेप में मोड़ लें। इसके बाद पराठे को बेल लें, पराठा फटेगा नहीं। हालांकि इसका शेप गोल नहीं होगा लेकिन आप घर पर इसी शेप में बनाकर खा सकते हैं।

चटोरी चेतना ने बताया कि इस हैक से उन्होंने मूली का पराठा बनाया जिसे बेलना काफी कठिन होता है लेकिन वो भी नहीं फटा।

ये है पंकज भदौरिया की ट्रिक

वहीं पंकज भदौरिया ने भी भरवां पराठे बनाने के 3 शानदार हैक्स बताए हैं। पहला उन्होंने बताया कि पराठे का आटा ढीला गूंधिये, टाइट नहीं होना चाहिए।

दूसरा आप जो भी स्टफिंग भरें उसमें नमी जरा भी ना हो।

नंबर तीसरा, पराठे को रोल करने से पहले इसके बाहरी भाग को दबा-दबाकर बड़ा कर लें इसके बाद बेलिये।

ढीला आटा गूंधने की ट्रिक

ढीला आटा गूंधने के लिए पानी धीरे-धीरे लेकिन ज्यादा डाला जाता है। आटा हल्के हाथ से गूंधा जाता है। बाद में घी डालते हैं। गूंधने के बाद चेक करके देखेंगे तो उंगली आसानी से अंदर जाएगी। पराठे का आटा गूंधते समय इसमें हल्का नमक डाल लें

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।