बारिश में बढ़ जाता है मक्खी-मच्छरों का आतंक? प्याज वाला ये सिंपल हैक जरूर ट्राई करें
बारिश का मौसम शुरू होते ही खुले घरों में मक्खी, मच्छरों का आंतक बढ़ जाता है। इन मक्खियों से निपटने के लिए ये प्याज वाला हैक ट्राई करें। जिसकी मदद से मच्छर-मक्खी को कम करना आसान होगा।

गर्मी के दिनों में मच्छर और मक्खी का आतंक बहुत बढ़ जाता है। खासतौर पर जब बारिश हो जाए तो इन्हें भगाना और भी मुश्किल हो जाता है। वहीं घर के आसपास गंदगी रहती है या फिर गांव वगैरह में जहां खुले घर होते हैं वहां मक्खी और मच्छर दोनों बहुत परेशान करते हैं। ऐसे में प्याज का ये हैक आपकी मदद करेगा और घर में भिनभिना रहीं मक्खी-मच्छर को भगाने में मदद करेगा।
मक्खी-मच्छर भगाने के लिए प्याज का हैक
गांव और छोटे शहरों में गंदगी आसपास होने की वजह से घर में काफी ज्यादा मक्खी-मच्छर भिनभिनाने लगते हैं। जो आसानी से नहीं भागते। घर में अगर मक्खी-मच्छर से परेशान हो रहे तो बस प्याज का दीया जला दें। इस दीये की महक से सारे कीड़े-मकोड़े, मक्खी-मच्छरों को सफाया हो जाएगा। जानें कैसे जलाएं प्याज का दीया।
प्याज का दीया बनाने का हैक
- प्याज का दीया बनाने के लिए आपको एक बड़े साइज की प्याज चाहिए जो घरों में आसानी से मिल जाएगी।
- बस इस प्याज का छिलका निकाल लें और इसे ऊपर से काट लें।
- फिर प्याज के अंदर की दो से तीन लेयर निकाल लें। जिससे बीच में जगह बन जाए।
- अब ये प्याज बिल्कुल दीया की तरह बन जाएगा, जिसके बीच में आप आसानी से रूई की बाती रख सकते हैं।
- प्याज के बीच में जो जगह है उसमे थोड़ी सी सूखी नीम की पत्तियों का पाउडर रखें।
- साथ ही कॉफी पाउडर, एक टुकड़ा कपूर और साथ में एक लौंग भी रख दें।
- रूई की बाती को रखकर उसे सरसों के तेल में भिगो दें। प्याज के बीच में जहां पर कॉफी और नीम पाउडर को भरा है उसके बीच में ये रूई की बाती रख दें। ध्यान रहे कि बाती बहुत बड़ी ना हो। छोटी सी बाती ही जलाएं जो काफी देर तक जलती रहे। प्याज के इस दीये को किसी कटोरी में रखें जिससे कि प्याज लुढककर गिर ना जाए। अब बाती को जला दें।
- घर की उस जगह पर ये दीया रख सकते हैं जहां सबसे ज्यादा मक्खी-मच्छर लगते हैं।
- घर की रसोई जैसी जगहों पर ये दीया जलाना अच्छा है इससे मक्खी और छोटे कीड़े वगैरह दूर भागते हैं और जो घर में होते हैं वो मरने लगते हैं।
- इसके साथ ही घर से मक्खी, मच्छर भगाने के लिए सफाई जरूरी है। खुले में कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए और घर में गंदगी, सूखे कूड़े और उसमे पानी वगैरह भी रखने से बचना चाहिए। तभी घर से मक्खियों और मच्छरों का सफाया होगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


