सिंक में मत बहाएं आलू का पानी, घर पर चांदी की चीजें चमकाने का देसी जुगाड़!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हम अक्सर उबले आलू का पानी बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इसमें मौजूद स्टार्च कई कामों में उपयोगी होता है। खासकर चांदी के गहनों की सफाई में यह एक आसान और सस्ता उपाय बन सकता है।

सिंक में मत बहाएं आलू का पानी, घर पर चांदी की चीजें चमकाने का देसी जुगाड़!

अक्सर हम किचन में कई ऐसी चीजें बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, जो असल में बहुत काम की हो सकती हैं। उबले आलू का पानी भी उनमें से एक है, जिसे ज्यादातर लोग सीधे सिंक में बहा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही साधारण सा पानी आपकी पुरानी और काली पड़ी चांदी को फिर से चमका सकता है?

चांदी काली क्यों पड़ती है?

चांदी के गहनों का समय के साथ काला पड़ना एक आम समस्या है। चांदी हवा में मौजूद सल्फर और नमी के संपर्क में आने से काली पड़ जाती है, जिसे टार्निश (tarnish) कहते हैं। इसे साफ करने के लिए लोग अक्सर महंगे केमिकल पॉलिश का इस्तेमाल करते हैं। जबकि किचन में मौजूद यह आसान जुगाड़ बिना खर्च के ही शानदार रिजल्ट दे सकता है।

आलू के पानी का जादू कैसे काम करता है?

उबले आलू के पानी में मौजूद स्टार्च और जब इसमें थोड़ा विनेगर मिलाया जाता है, तो यह मिश्रण चांदी की सतह पर जमी कालिमा को ढीला करने में मदद करता है। इससे सफाई आसान हो जाती है।

कैसे करें इस्तेमाल? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  • आलू का पानी तैयार करें: आलू उबालने के बाद बचा हुआ पानी अलग कर लें। इसे हल्का गर्म ही रखें।
  • विनेगर मिलाएं: अब इस पानी में 1 चम्मच सफेद विनेगर (white vinegar) मिलाएं और अच्छे से मिला लें।
  • चांदी के गहने डालें: अपनी काली पड़ी चांदी की ज्वेलरी जैसे पायल, अंगूठी या चेन इस मिश्रण में डाल दें।
  • 15 मिनट इंतजार करें: गहनों को 10–15 मिनट तक इसी पानी में रहने दें, ताकि मिश्रण अपना काम कर सके।
  • साफ करके चमकाएं: अब गहनों को निकालकर साफ कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। आप देखेंगे कि कालापन हटने लगा है और गहने चमकने लगे हैं।

क्या फायदे हैं इस जुगाड़ के?

  • केमिकल फ्री तरीका
  • घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री
  • सस्ता और असरदार उपाय
  • चांदी की चमक वापस लाने में मददगार

किन बातों का रखें ध्यान?

बहुत ज्यादा समय तक गहनों को पानी में ना रखें।

बहुत नाजुक या स्टोन वाले गहनों पर सावधानी से इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल के बाद साफ पानी से धो लें।

देसी हैक्स! उबले आलू का पानी फेंकने की बजाय उसे इस स्मार्ट जुगाड़ में इस्तेमाल करें। यह एक आसान, सस्ता और नेचुरल तरीका है, जिससे आप अपने चांदी के गहनों को फिर से चमका सकते हैं। हालांकि पहले एक-दो चीजों पर ही ट्राई करके देखें, यदि रिजल्ट अच्छा मिलता है तो बाकी चीजें भी साफ कर सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।