पकाने से पहले मछली को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं लोग ये खास ट्रिक, आप भी जान लें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

How to clean fish before cooking: मछली पकाने से पहले उसकी अच्छी तरह से सफाई जरूरी है क्योंकि उसमे खास तरह की बदबू होती है जो पूरी डिश को खराब कर सकती है। इसलिए मछली साफ करने के लिए काफी सारे लोग इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

फिश को साफ करने का सही तरीका

नॉनवेज खाने वाले कई बार फिश खाते वक्त खास तरह की स्मेल की शिकायत करते हैं। इसलिए इसे पकाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है। मीट को साफ करने का मतलब केवल टेस्ट से नहीं होता बल्कि ये हेल्थ से जुड़ा मामला भी है। चूंकि फिश के ऊपर कई तरह के बैक्टीरिया पनपते रहते हैं और केवल पानी से की गई सफाई काफी नहीं होती है। फिश की गहराई से और कोने-कोने की सफाई के साथ बदबू को मिटाने के लिए पानी के साथ इस खास आटे का इस्तेमाल काफी सारे लोग करते हैं। जिसे हर किसी को जानना चाहिए। इससे फिश का टेस्ट भी बदल जाता है। तो जानें मछली को गहराई से साफ करने के लिए कौन से आटे का इस्तेमाल किया जाता है।

फिश को साफ करने के लिए जौ के आटे का इस्तेमाल

फिश बनाने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है। जिससे किसी भी तरह कंटामिनेशन ना फैले। फिश के मीट को गहराई से साफ करने के लिए काफी सारे लोग जौ के आटे और सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से ना केवल मछली से आने वाली खास तरह की बदबू भी निकल जाती है। साथ ही मछली को पकाना भी ज्यादा आसान हो जाता है। तो अगली बार मछली को पकाने से पहले जौ के आटे और सेंधा नमक से साफ जरूर करें।

इमली के पानी और हल्दी से करें साफ

मछली में तेज बदबू होती है। साथ ही इस पर कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। जिन्हें साफ करने के लिए केवल पानी पर्याप्त नहीं होता है। साउथ के घरों में सी फूड को साफ करने के लिए इमली के खट्टे पानी, हल्दी और नमक को मिलाकर पानी का घोल तैयार करते हैं और उसमे मछली को डालकर साफ किया जाता है।

मीट को भी करें साफ

मटन और चिकन से जैसे मीट को साफ करने के लिए भी इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं। इससे मटन पर मौजूद बैक्टीरिया साफ होंगे और मीट पर मौजूद चिपचिपा और चिकनापन निकल जाएगा। जिससे स्वाद और महक दोनों में फर्क महसूस होगा।

नमक से साफ करना क्यों है जरूरी

मछली को नमक से साफ करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि नमक मछली में मौजूद नमी को सोखता है और अंदर हो रहे बैक्टीरिया पनपने के प्रोसेस को रोकता है। जिससे मछली फ्रेश महकने लगती है और अच्छी तरह से साफ हो जाती है।

साथ ही ये नमक जब मछली के अंदर तक अब्जॉर्ब हो जाता है तो मछली को पकाना आसान हो जाता है और इसका स्वाद भी काफी बदल जाता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानापकाने से पहले मछली को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं लोग ये खास ट्रिक