धर्म ही नहीं वैज्ञानिक कारणों से भी केले के पत्तों पर परोसा जाता है भोजन, मिलते हैं ये 5 फायदे

Jan 19, 2026 11:39 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Reason To Eat On Banana Leaf : इस 'नेचुरल डिस्पोजेबल' प्लेट में रखा हर निवाला आपकी सेहत और पाचन से सीधा संबंध रखता है। जब गर्म खाना इन पत्तों के संपर्क में आता है, तो वे अपनी सतह पर मौजूद उन अदृश्य पोषक तत्वों को छोड़ते हैं, जो पेट की कई समस्याओं के लिए भी औषधि की तरह काम करते हैं।

धर्म ही नहीं वैज्ञानिक कारणों से भी केले के पत्तों पर परोसा जाता है भोजन, मिलते हैं ये 5 फायदे

दक्षिण भारत में पीढ़ियों से केले के पत्ते पर भोजन परोसने की परंपरा चली आ रही है। जो सिर्फ संस्कृति का एक सुंदर हिस्सा भर नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों की गहरी वैज्ञानिक समझ का प्रमाण भी है। हालांकि आज के समय में ज्यादातर लोग इसे सिर्फ दक्षिण भारतीय परंपरा या शादियों के रिवाज से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल में इस 'नेचुरल डिस्पोजेबल' प्लेट में रखा हर निवाला आपकी सेहत और पाचन से सीधा संबंध रखता है। जब गर्म खाना इन पत्तों के संपर्क में आता है, तो वे अपनी सतह पर मौजूद उन अदृश्य पोषक तत्वों और खुशबू को छोड़ते हैं, जो न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि पेट की कई समस्याओं के लिए भी प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। केले के पत्तों पर खाना खाने के इन्हीं फायदों को जानने के लिए हमने बात की फोर्टिस अस्पताल (फरीदाबाद) के फिजिशियन डॉक्टर अनुराग अग्रवाल से।

केले के पत्तों पर भोजन करने के 5 बड़े फायदे

बेहतर पाचन

विज्ञान के अनुसार पाचन तीन मुख्य बातों पर निर्भर करता है-हम क्या खाते हैं, कितनी तेजी से खाते हैं और भोजन के दौरान शरीर की गट-ब्रेन प्रतिक्रिया कैसी होती है। केले का पत्ता इन तीनों में से कम से कम दो पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। जब गरम-गरम चावल, सांभर या सब्जी ताजे केले के पत्ते पर रखी जाती है, तो पत्ते की सतह से कुछ प्राकृतिक सुगंधित तत्व निकलते हैं। यह पत्तियां एक सूक्ष्म, मिट्टी जैसा स्वाद प्रदान करती हैं जो भोजन के आनंद को बढ़ा देती हैं। गंध और स्वाद की अनुभूति लार बनने और गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाती है। जो पाचन की शुरुआती प्रक्रिया को सक्रिय करने में मदद करती है।

स्वाद बढ़ जाता है

केले के पत्ते पर खाना खाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। गर्म खाना पत्तों पर परोसने पर पत्तियां एक सूक्ष्म, मिट्टी जैसा स्वाद प्रदान करती हैं, जो भोजन के आनंद को बढ़ा देता है। यही कारण है कि पत्ते पर परोसा गया भोजन कई लोगों को अधिक स्वादिष्ट और संतोषजनक लगता है।

पॉलीफेनोल्स का भंडार

केले के पत्तों में प्रचुर मात्रा में 'पॉलीफेनोल्स' (Polyphenols) मौजूद होते हैं, जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। जब गर्म खाना पत्ते पर डाला जाता है, तो ये पोषक तत्व खाने में मिल जाते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया आसान और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हालांकि कई अध्ययनों के अनुसार भोजन के माध्यम से शरीर में जाने वाले यौगिकों की मात्रा (मानव स्तर पर) अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए वैज्ञानिक रूप से सिद्ध औषधीय दावे अभी सीमित हैं और अधिक मानवीय अध्ययन की आवश्यकता है।

केमिकल फ्री

प्लास्टिक या थर्माकोल की प्लेटों के विपरीत, केले के पत्ते पूरी तरह से प्राकृतिक और स्वच्छ होते हैं। इनमें कोई हानिकारक रसायन मौजूद नहीं होते जो खाने के साथ आपके पेट में जाकर मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाएं। जहां एक तरफ, गरम भोजन के साथ प्लास्टिक प्लेट्स से माइक्रोप्लास्टिक्स और कुछ रसायनों के निकलने की संभावना पर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है, वहीं केले के पत्ते प्राकृतिक, बायोडिग्रेडेबल और सुरक्षित विकल्प प्रदान करते हैं।

न्यूट्रिशन वैल्यू

केले के पत्तों में पॉलीफेनोल्स, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जब भोजन को केले के पत्ते पर रखा जाता है, तो इनमें से कुछ पोषक तत्व भोजन में ट्रांसफर हो जाते हैं, जिससे इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा केले के पत्ते में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खाने को बैक्टीरिया से बचाते हैं।

आखिर में डॉक्टर अनुराग कहते हैं कि केले के पत्तों पर भोजन परोसने के औषधीय लाभ अभी मानव अध्ययनों में पूरी तरह प्रमाणित नहीं हैं, लेकिन यह परंपरा निश्चित रूप से व्यवहारिक और पर्यावरणीय दृष्टि से समझदारी भरी है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।