Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाAir Fryer Utensils Guide What Is Safe to Use and What to Avoid
एयर फ्रायर खरीद लिया है, तो जान लें इसमें कौन से बर्तन इस्तेमाल करने हैं कौन से नहीं!

एयर फ्रायर खरीद लिया है, तो जान लें इसमें कौन से बर्तन इस्तेमाल करने हैं कौन से नहीं!

संक्षेप:

अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि एयर फ्रायर में कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं, कौन से नहीं। क्या प्लास्टिक सेफ है, एल्यूमिनियम फॉयल इस्तेमाल की जा सकती है या नहीं; ऐसे तमाम सवाल बने रहते हैं। तो चलिए आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।

Jan 16, 2026 03:54 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल ऐसे-ऐसे स्मार्ट किचन एप्लाइंसेस आने लगे हैं, जिनसे काम तो फटाफट निपट ही जाता है, साथ ही हेल्थ के लिए भी ये काफी बेनिफिशियल होते हैं। एयर फ्रायर इन्हीं में से है, जो आजकल ज्यादातर घरों में पाया जाने लगा है। एयर फ्रायर में बिना तेल के क्रिस्पी फ्राइड फूड बन जाता है। समोसे हों या पकौड़ी, लगभग ना के बराबर तेल में आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि एयर फ्रायर को सही तरह से यूज करना आना भी जरूरी है। अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि इसमें कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं और कौन से नहीं। क्या प्लास्टिक सेफ है, एल्यूमिनियम फॉयल इस्तेमाल की जा सकती है या नहीं; ऐसे तमाम सवाल बने रहते हैं। तो चलिए आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयर फ्रायर में प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं ये नहीं?

सबसे कॉमन सवाल यही रहता है कि क्या एयर फ्रायर में प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए या नहीं। बता दें प्लास्टिक का बर्तन आपको कितना भी मजबूत लगे, उसे एयर फ्रायर में बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। हाई हीट के चलते प्लास्टिक मेल्ट हो सकती है और टॉक्सिन रिलीज हो सकते हैं। इस तरह पेपर प्लेट या थर्मोकोल के बर्तन भी एयर फ्रायर में भूलकर भी इस्तेमाल ना करें।

और कौन-कौन से बर्तन एयर फ्रायर में इस्तेमाल नहीं करने चाहिए?

प्लास्टिक के बर्तनों के अलावा आपको एयर फ्रायर में मेलामाइन के बर्तन भी इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। मेलामाइन भी प्लास्टिक कैटेगरी में ही आता है। ऐसे में हाई हीट के चलते ये डैमेज हो सकता है या टॉक्सिन रिलीज कर सकता है। ये केमिकल्स खाने का टेस्ट तो बिगाड़ ही देते हैं, साथ में हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं माने जाते। इसके अलावा किसी भी तरह के डिस्पोजेबल (प्लास्टिक, एल्यूमिनियम, थर्मोकोल) का इस्तेमाल भी एयर फ्रायर में नहीं करना चाहिए।

एयर फ्रायर में कौन से बर्तन यूज करना सेफ है?

एयर फ्रायर में कुकिंग कर रहे हैं, तो ये जानना बेहद जरूरी है कि आप कौन से बर्तन इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें एयर फ्रायर में आप स्टेनलेस स्टील, कांच के बर्तन, सिरेमिक और एल्यूमिनियम के बर्तन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एल्यूमिनियम फॉयल, पेपर लाइनर्स और सिलिकॉन बास्केट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:कुकर में चावल बनाते हुए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे!
ये भी पढ़ें:बिना तेल के पापड़ सेंकने का सही तरीका सीख लें, एकदम कुरकुरे बनकर तैयार होंगे!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।