1 गिलास पानी में सफेद पाउडर घोलें, जलकर काले हो चुके कुकर, कड़ाही और तवा मिनटों में हो जाएंगे साफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खाना पकाते समय अक्सर कुकर, कड़ाही या फिर तवा जल जाते हैं और फिर इन्हें साफ करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपके बर्तन भी जल गए हैं, तो सिर्फ 1 गिलास घोल से फटाफट साफ कर लें। चलिए आपको ये आसान ट्रिक बताते हैं।

burnt cooker cleaning tips
जला हुआ कुकर, कड़ाही और तवा कैसे करें साफ

किचन में काम करते समय कई बार कुकर, कड़ाही या तवा जल जाता है। चाहे बर्तन नॉन-स्टिक हो या एल्युमिनियम का, जलने के बाद उसके तले पर जिद्दी काली परत जम जाती है और फिर ये आसानी से साफ नहीं होता। इसे साफ करने के लिए घंटों की मेहनत करनी पड़ती है और रगड़ते हुए हाथों में दर्द होने लगता है। अगर आप भी जले हुए तवा, कड़ाही और कुकर को साफ करते हुए परेशान हो जाती हैं, तो अब हाथों को दर्द नहीं देना पड़ेगा। हम आपके जले हुए बर्तनों के लिए आसान ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे जला हुआ आसानी से निकल जाएगा और आपको रगड़ना नहीं पड़ेगा।

तवा, कुकर-कड़ाही को रगड़ना नहीं पड़ेगा

अगर आपका बर्तन जल गया है, तो उसे जूने से रगड़-रगड़कर साफ करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से बर्तन पर खरोंच के निशान पड़ सकते हैं। इसकी बजाय जले हुए बर्तन में 1 या 2 गिलास पानी भरें और उसे गैस पर चढ़ा दें। अब पानी को अच्छी तरह खौलने तक गर्म होने दें।

किस चीज का बनेगा घोल

अब इस खौलते हुए पानी में 1 चम्मच खाने का सोडा और 1 ढक्कन बर्तन धोने वाला लिक्विड डिटर्जेंट डाल दें। इसके बाद मिश्रण को मीडियम आंच पर कुछ देर तक उबलने दें। थोड़ी ही देर में इसमें झाग बनने लगेगा, लेकिन आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

कैसे करें साफ

करीब 15-20 मिनट बाद गैस बंद कर दें और पानी को हल्का ठंडा होने तक बर्तन में ही रहने दें। इसके बाद पानी को किसी दूसरे बर्तन में निकाल दें या फेंक दें। अब आप देखेंगे कि जली हुई परत काफी हद तक ढीली पड़ चुकी होगी। इसके बाद बर्तन को सामान्य जूने और डिशवॉश से हल्के हाथों से साफ कर लें। यह ट्रिक दूध से जले भगोने को साफ करने में भी कारगर हो सकती है। इससे जिद्दी जली हुई परत नरम हो जाती है, जिससे बर्तन को साफ करने के लिए ज्यादा रगड़ना नहीं पड़ता।

नींबू-नमक वाला तरीका भी कर सकते हैं ट्राई

आप जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू-नमक वाला तरीका भी अजमा सकते हैं। जले हुए हिस्से पर थोड़ा नमक छिड़कें, ऊपर से नींबू का रस निचोड़ दें या नींबू के टुकड़े रख दें। फिर बर्तन में गर्म पानी भरें, उसमें 1 चम्मच डिशवॉशर डालकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में स्पंज से साफ करें। जली हुई परत काफी नरम हो जाती है। अगर बर्तन हल्का जला होगा, तो ये तरीका मदद करेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।