आलू उबालने के लिए पानी में मिला दें ये 2 चीजें, नई ट्रिक्स से कम समय में हो जाएगा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आलू उबलते समय अक्सर कुछ ज्यदा पकने की वजह से फट जाते हैं या फिर कुछ आलू कच्चे रह जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां सीखिए नई ट्रिक जिसे अपनाकर आलू फटाफट पक जाएंगे।  

Easy trick to boil potatoes quickly

जब जल्दी हो और जो काम कर रहे हों वह ठीक से ना हो तो हर किसी का दिमाग खराब होने लगता है। किचन में काम करते समय सभी महिलाएं ऐसे हैक्स खोजती हैं जिनसे काम फटाफट हो जाए। बात हो सबसे आसान काम यानी आलू उबालने की तो ये कई बार अंदर से कच्चे रह जाते हैं। खूब सीटी लगाने के बाद भी जब आलू कच्चे रह जाते हैं तो महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं, खासकर तब जब वह किसी रेसिपी की तैयारी कर रहे हों। उबलने पर आलू के कच्चे रह जाने की कई वजह हो सकती हैं। जैसे तेज आंच पर उबालना हैं, आलू का आकार, सही वैरायटी ना होना, उबलते पानी में आलू डालना शामिल है। अगर आप आलू को फटाफट उबालना चाहते हैं तो यहां एक नई ट्रिक जानें और कुछ टिप्स भी।

आलू फटाफट उबालने के लिए अपनाएं एक नई ट्रिक

अगर आलू उबलने में ज्यादा समय ले रहा है तो उबलते समय नमक डालें। ये आलू को सॉफ्ट होने में मदद करेगा और इससे फटाफट पक भी जाएंगे। इसके अलावा आलू में नमक डालकर उबालने से टेस्ट बेहतर हो जाता है।

अगर समय कम है तो आलुओं को साबुत उबालने से बचें क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा समय लगता है। आलुओं को छील लें और उनके दो या चार बराबर टुकड़े कर लें। इससे आलू 5 से 7 मिनट में ही उबल जाते हैं।

जब आप कुकर या पतीले में आलू उबलने रखें, तो पानी में आधा चम्मच नमक के साथ आधा चम्मच सरसों तेल या रिफाइंड तेल डाल दें। इससे पानी का तापमान तेजी से बढ़ता है और कुकर के अंदर हाई-प्रेशर स्टीम जल्दी बनती है, जिससे आलू तेजी से गलते हैं।

आलू उबालते समय अपनाएं ये टिप्स

  • आलू उबालने की शुरुआत हमेशा ठंडे पानी से करें। आलुओं को हमेशा बर्तन में रखकर ऊपर से ठंडा पानी डालें, ताकि आलू डूब जाएं और फिर गैस पर चढ़ाएं। इससे आलू बाहर और अंदर से एक साथ पकना शुरू होते हैं।
  • कई बार जब इकट्ठे कई किलो आलू लेते हैं तो साइज अलग-अलग हो सकता है। कोशिश करें कि एक बार में एक ही साइज के आलू उबालें। अगर कोई आलू बहुत बड़ा है, तो उसे बीच से काटने के बाद उबालें।
  • आलू को धीमी या मीडियम आंच पर पकाना सबसे बेस्ट है। आलू उबालने के लिए हमेशा पानी में एक बार उबाल आने के बाद आंच को धीमा या मीडियम कर दें और ढककर पकने दें।
  • फॉर्क टेस्ट जरूर करें। आलू पके हैं या नहीं, यह देखने के लिए उसमें चाकू या फॉर्क चुभाकर देखें। अगर वह बिना किसी रुकावट के आसानी से अंदर चला जाए, तो समझें आलू अंदर तक पक चुके हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाआलू उबालने के लिए पानी में मिला दें ये 2 चीजें,नई ट्रिक्स से कम समय में होगा काम