नहीं फटेगा दूध, जमेगी मोटी मलाई! बस उबालने से पहले मिलाएं 1 चुटकी ये सफेद चीज

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Hacks: गर्मियों में दूध उबालने के बाद भी जल्दी खराब हो जाता है या उसमें से खट्टी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप एक सिंपल सी ट्रिक फॉलो कर सकती हैं, जो दूध वाले भी करते हैं। इससे मलाई भी काफी अच्छी जमती है।

नहीं फटेगा दूध, जमेगी मोटी मलाई! बस उबालने से पहले मिलाएं 1 चुटकी ये सफेद चीज

गर्मियों का मौसम आते ही रसोई से जुड़ी एक कॉमन समस्या सभी गृहणियों को परेशान करती है, वो हैं दूध का जल्दी खराब होना। खासकर जब गर्मी ज्यादा हो तो सुबह लाया दूध कुछ ही घंटों में खराब होने लगता है। कई बार तो फ्रिज में रखे-रखे भी उसमें खट्टी सी स्मेल आने लगती है और उबालने पर ये तुरंत फट जाता है। इससे बचने के लिए गृहणियां दिन में कई-कई बार दूध उबालना शुरू कर देती हैं, जो झंझट भरा तो है ही, साथ ही इससे दूध के पोषक तत्व भी कम होते हैं। ऐसे में दूध को खराब होने से बचाने का क्या कोई दूसरा नुस्खा है? जी हां, बिल्कुल है और बहुत ही आसान भी है। दूधवाले भी ढेर सारा दूध खराब होने से बचाने के लिए अक्सर इस नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं, वो क्या है।

दूध उबालने से पहले चुटकी भर मिलाएं ये सफेद चीज

गर्मियों में दूध उबालने के बाद भी जल्दी खराब हो जाता है या उसमें से खट्टी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप एक सिंपल सी ट्रिक फॉलो कर सकती हैं, जो दूध वाले भी करते हैं। इसके लिए आपको बस दूध उबालते हुए चुटकी भर बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) मिलाना है और उबाल आने देना है। इस सिंपल सी ट्रिक से आपको दूध बार-बार उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होगा।

बेकिंग सोडा मिलाने से क्यों खराब नहीं होता दूध?

इसके पीछे का कारण बड़ा ही सिंपल है। दरअसल दूध प्राकृतिक रूप से थोड़ा सा एसिडिक होता है। गर्मियों में जब ये बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं तो ये लैक्टिक एसिड बनाते हैं, जिससे दूध ज्यादा खट्टा हो कर फटने लगता है। वहीं बेकिंग सोडा अल्कलाइन (क्षारीय) होता है, जो दूध में बनने वाले एसिड को न्यूट्रल कर देता है। इससे दूध जल्दी खराब नहीं होता है।

क्या इससे सेहत और स्वाद पर कोई असर पड़ता है?

जी नहीं, दूध में अगर आप चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला रही हैं तो इसका सेहत और स्वाद दोनों पर ही कोई भी नेगेटिव असर नहीं पड़ता है। बस मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, अगर बहुत ज्यादा सोडा मिला देंगी तो स्वाद अजीब हो सकता है। इसलिए अगर एक लीटर दूध उबाल रही हैं, तो चुटकी भर से ज्यादा बेकिंग सोडा इस्तेमाल ना करें।

बेकिंग सोडा मिलाने से मलाई भी अच्छी जमती है

दूध में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाने से मलाई भी काफी अच्छी जमती है। दूध पतला होने की वजह से अगर मलाई नहीं जमती है तो ये हैक ट्राई कर के देखें। इससे दूध का टेस्ट भी बेहतर होता है और कंसिस्टेंसी भी इंप्रूव होती है। यानी दूध ज्यादा गाढ़ा और स्वादिष्ट लगता है।

(Images Credit- @nidhicooksofficial_Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।