घर पर घी बनाती हैं? ये 1 पाउडर मिला दें, कभी नहीं आएगी गंदी बदबू, सालों रहेगा फ्रेश!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार ज्यादा दिनों की मलाई से घी बनाने पर घी में अजीब सी गंदी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप ये 1 चीज घी बनाते हुए मिला सकते हैं। इससे घी खुशबूदार बनेगा और आप इसे लंबे समय तक स्टोर कर पाएंगे।

Ghee Making Tips
घी से नहीं आएगी बदबू

घर पर बना घी क्वालिटी और खुशबू के मामले में बाजार वाले घी से कहीं गुना बेहतर होता है। यही वजह है कि आज भी ज्यादातर गृहणियां रोज आने वाले दूध से थोड़ी-थोड़ी मलाई इकट्ठा कर लेती हैं, फिर उसका देसी घी बनाकर स्टोर कर लेती हैं। घर पर घी बनाना सिंपल तो है, लेकिन इस प्रक्रिया में एक समस्या काफी आम है, वो है घी में से बदबू आना। दरअसल कई बार मलाई रखे-रखे उसमें अजीब सी महक आने लगती है।मलाई सड़ती तो नहीं है, लेकिन उस महक की वजह से घी में भी अजीब सी बदबू आने लगती है। कई बार घी खराब भी जल्दी हो जाता है। लेकिन अगर घी बनाते हुए आप ये 1 चीज उसमें मिला दें, तो सालों साल घी में कोई भी बदबू नहीं आएगी और ना ही ये जल्दी खराब होगा। तो चलिए जानते हैं वो चीज क्या है।

देसी घी बनाते हुए ये 1 चीज मिलाएं, नहीं आएगी बदबू

कई बार ज्यादा दिनों की रखी हुई मलाई से घी बनाते हुए उसमें अजीब सी महक आने लगती है। ये बहुत आम समस्या है, लेकिन इसकी वजह से पूरे घी का स्वाद और खुशबू प्रभावित होती है। ऐसे में आप ये छोटा सा काम कर सकते हैं। जब भी घी बनाएं तो मक्खन को पकाते समय उसमें 4-5 चुटकी बेकिंग पाउडर एड कर दें। बेकिंग पाउडर से घी की सारी गंदी स्मेल निकल जाएगी और घी काफी दिनों तक फ्रेश भी बना रहेगा।

घी बनाते हुए कब मिलाना चाहिए बेकिंग पाउडर?

घी बनाने के लिए मक्खन को गैस पर मेल्ट करने के लिए रखा जाता है। इस दौरान जब मक्खन पूरी तरह पिघल जाए तो उसे चलाते हुए दो से तीन मिनट के लिए पका लें। इसके बाद आपको थोड़ा सा बेकिंग पाउडर एड करना है, जो रसोई में आसानी से उपलब्ध होता है। इसके बाद आप देखेंगे कि घी और मावा सेपरेट होने लगा है। बस इसी स्टेज पर गैस बंद कर दें। कुल मिलाकर 5 मिनट और लगेंगे और आपका घी बनकर तैयार हो जाएगा।

बेकिंग पाउडर मिलाने के ये भी हैं फायदे

घी बनाते हुए थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाने से सिर्फ मलाई की बदबू ही दूर नहीं होती, बल्कि घी ज्यादा साफ और खुशबूदार भी बनता है। इसके अलावा इस घी को आप काफी लंबे टाइम तक स्टोर भी कर सकते हैं। ये जल्दी खराब नहीं होता है। साथ ही बेकिंग पाउडर मिलाने के बाद घी काफी जल्दी बन जाता है, जिससे गैस और टाइम दोनों की बचत होती है।

इन टिप्स से नहीं आएगी मलाई में गंदी स्मेल

कोशिश करें कि आपकी मलाई से किसी तरह की स्मेल ना आए। इससे घी ज्यादा खुशबूदार और साफ बनता है। इसके लिए मलाई हमेशा फ्रीजर में स्टोर करें। अगर आपके यहां पावर कट ज्यादा होता है, तो हफ्तेभर या 5 दिन की मलाई से ही घी बना लें, बहुत दिनों तक स्टोर ना करें। इसके अलावा जिस बर्तन में मलाई स्टोर कर रहे हैं, उसमें थोड़ी सी दही लगा दें तो भी मलाई में बदबू नहीं आती है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाघर पर घी बनाती हैं? ये 1 पाउडर मिला दें, कभी नहीं आएगी बदबू, सालों रहेगा फ्रेश!