Boondi Raita: रायते का स्वाद नहीं लग रहा मजेदार? लगाएं ये दो तड़के, हर कोई पूछेगा रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Boondi Raita Recipe: बूंदी का रायता लगभग हर घर में बनाया जाता है, लेकिन कुछ छोटे बदलाव इसके स्वाद को पूरी तरह बदल सकते हैं। अगर आप रायते को और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो ये आसान तरीके जरूर आजमाएं।

Boondi Raita: रायते का स्वाद नहीं लग रहा मजेदार? लगाएं ये दो तड़के, हर कोई पूछेगा रेसिपी

बूंदी का रायता उन चीजों में से है जो लगभग हर भारतीय रसोई में बनता है। चाहे पुलाव हो, पराठे हों या मसालेदार सब्जी, एक कटोरी रायता खाने का संतुलन बना देता है। लेकिन कई बार रोज बनने वाला यही रायता इतना साधारण लगने लगता है कि लोग उसे बस खाने के लिए खा लेते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दो छोटी चीजें मिलाकर इसके स्वाद और खुशबू को पूरी तरह बदला जा सकता है। खास बात यह है कि इन बदलावों के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। पुदीने की ताजगी और कढ़ी पत्ते के छौंक से वही साधारण बूंदी का रायता ऐसा लग सकता है जैसे किसी अच्छे रेस्टोरेंट में परोसा गया हो।

अगर रायता हमेशा एक जैसा लगता है, तो ये तरीका अपनाइए

अक्सर लोग दही, नमक और बूंदी मिलाकर रायता तैयार कर लेते हैं। यह स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन उसमें कोई अलग पहचान नहीं बन पाती। ऐसे में कुछ छोटे बदलाव रायते को ज्यादा सुगंधित और चटपटा बना सकते हैं।

पुदीना और हरी मिर्च का पेस्ट क्यों मिलाना चाहिए?

  • पुदीना सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि रायते को ताजगी भरा स्वाद भी देता है। वहीं, हरी मिर्च का हलाकी तीखापन दही की सादगी को संतुलित कर सकता है।
  • इसके लिए पुदीने की पत्तियां और एक-दो हरी मिर्च पीसकर दही में मिला दें। इससे रायते का रंग, खुशबू और स्वाद तीनों बदल सकते हैं। खासकर पुलाव, बिरयानी या मसालेदार खाने के साथ यह रायता ज्यादा अच्छा लग सकता है।

कढ़ी पत्ता और राई का छौंक क्या फर्क लाता है?

  • दक्षिण भारत में दही से बनी कई चीजों में कढ़ी पत्ता और राई का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि इसकी खुशबू भी है।

  • जब राई चटकती है और उसमें कढ़ी पत्ता डाला जाता है, तो उसकी महक पूरे रायते को नया स्वाद दे सकती है। यह साधारण बूंदी रायते को एक अलग पहचान देने का आसान तरीका है।

रायते को और बेहतर बनाने के छोटे उपाय

  1. बूंदी को पहले भिगोएं या नहीं? अगर आपको मुलायम रायता पसंद है तो बूंदी को कुछ मिनट पानी में भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हल्का कुरकुरापन पसंद है तो सीधे दही में डालें।
  2. भुना जीरा क्यों जरूरी है? भुना जीरा रायते में मिट्टी जैसी सोंधी खुशबू जोड़ता है। यही वजह है कि कई लोग इसे रायते का सबसे जरूरी मसाला मानते हैं।
  3. ठंडा दही इस्तेमाल करें! फ्रिज में रखा ठंडा दही रायते को ज्यादा ताजगी भरा बना सकता है, खासकर गर्मियों में।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।