ठंडी रोटी हार्ड हो जाती हैं? ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं आटा, घंटों तक रहेंगी नर्म-मुलायम!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ठंडी होने के बाद रोटी हार्ड हो जाती है। खासकर टिफिन में रखी हुई रोटियां काफी कड़क हो जाती हैं और खाने में भी अच्छी नहीं लगतीं। अगर आपकी भी यही प्रॉब्लम है तो रोटी के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर गूंथ लें। स्वाद भी बढ़ जाएगा और रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट भी रहेंगी।

Tips To Keeps Roti Soft
रोटी कैसे सॉफ्ट रखें

लंच हो या रात का डिनर, ज्यादातर घरों में रोटी ही बनती है। आमतौर पर बच्चे भी टिफिन में रोटी ही ले कर जाते हैं और ऑफिस में भी रोटी सब्जी ले जाना सबसे सही रहता है। लेकिन रोटी के साथ अक्सर एक प्रॉब्लम रहती है और वो है इसका हार्ड हो जाना। तुरंत बनी हुई गरमा-गरम रोटी तो खाने में अच्छी लगती है, लेकिन ठंडी होने के बाद ये सख्त सी हो जाती है। इसलिए बच्चे अक्सर शिकायत करते हैं कि लंच में रोटी बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। साथ ही कई बार रोटी का टेस्ट भी बच्चों को पसंद नहीं आता। ऐसे में आप रोटी के आटे में ये 2 चीजें मिला सकते हैं, बिल्कुल सॉफ्ट और टेस्टी रोटियां बनेंगी।

ये 2 चीजें मिलाकर गूंथे आटा, रुई जैसी सॉफ्ट रहेंगी रोटियां

गरमा-गरम रोटी बिल्कुल सॉफ्ट रहती हैं लेकिन ठंडी होने के बाद ये कड़क हो जाती हैं। खासकर लंच बॉक्स में रखी हुई रोटियां ठंडी हो कर अजीब सी हो जाती है, जो खाने में भी उतनी टेस्टी नहीं लगतीं। ऐसे में आप आटा गूंथते हुए उसमें थोड़ा सा सत्तू और दही मिला सकते हैं। सत्तू आटे की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है, वहीं दही आटे में नमी बनाए रखने का काम करती है। इससे रोटियां घंटों तक सॉफ्ट रहती हैं।

आटे में सत्तू और दही की मात्रा क्या रखें?

अगर आप एक कप गेहूं का आटा ले रहे हैं तो इसमें 2-3 चम्मच सत्तू पाउडर डालना काफी है। इसके अलावा 2 चम्मच गाढ़ी दही एड करें। साथ ही आप थोड़ा सा नमक और एक चम्मच देसी घी भी मिला सकते हैं। देसी घी भी रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है, हालांकि ये पूरी तरह ऑप्शनल है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आप रोटियों का आटा लगा सकते हैं।

गूंथने के बाद आटे को रेस्ट देना जरूरी है

आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां नहीं बनानी चाहिए क्योंकि आटा सही से सेट नहीं हो पाता है। इसे कम से कम 15-20 मिनट का रेस्ट दें, उसके बाद ही रोटियां बनानी शुरू करें। बच्चों के लिए रोटी बना रही हैं, तो उन्हें सेंकते हुए थोड़ा सा घी लगा सकती हैं। इससे रोटियों का स्वाद बढ़ जाता है और बच्चे शौक से खा लेते हैं।

लंच में रोटी रखते हुए रखें इन बातों का भी ध्यान

  • रोटी बनने के तुरंत बाद उसे टिफिन में ना रखें। वरना भाप की वजह से ये गीली हो सकती हैं। पैक करने से पहले इन्हें 1 मिनट के लिए प्लेट या कपड़े पर रख दें, ताकि सारी एकस्ट्रा भाप निकल जाए।
  • रोटी को कपड़े में लपेटकर टिफिन में पैक करें। कपड़ा एकस्ट्रा नमी को सोखने का काम करता है, जिससे रोटी देर तक सॉफ्ट रहती है।
  • सब्जी और रोटी दोनों अलग अलग रखें। क्योंकि कई बार सब्जी की भाप और ग्रेवी से भी रोटी गीली हो सकती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाठंडी रोटी हार्ड हो जाती हैं? ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं आटा, घंटों रहेंगी सॉफ्ट