बेसन में ये 2 चीजें मिलाकर पकौड़े बनाते हैं हलवाई, तभी ठंडे होने के बाद भी रहते हैं कुरकुरे
Crispy Pakoras Secret Tips: हलवाई के हाथ के पकौड़े हमेशा बड़े क्रिस्पी बनते हैं। ये ठंडे भी हो जाएं तो इनका कुरकुरापन बरकरार रहता है। इसके पीछे का सीक्रेट हैं ये 2 इंग्रेडिएंट्स, जो वो हमेशा बेसन के बैटर में जरूर एड करते हैं।

गरमा-गरम चाय के साथ क्रिस्पी पकौड़े खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। खासकर शाम को जब हल्की भूख लगती है, उस समय पकौड़ों का स्नैक हों तो कहना ही क्या। खैर, अब मुद्दे की बात पर आते हैं। पकौड़े तो हर घर में लगभग सेम तरीके से ही बनते हैं। बेसन में कुछ मसाले और सब्जियां डालकर उन्हें तल लिया जाता है। लेकिन आपने देखा होगा हलवाई वाले पकौड़ों का स्वाद कुछ अलग ही होता है। उनके पकौड़े हमेशा क्रिस्पी बने रहते हैं, भले ही वो ठंडे हो जाएं। वहीं घर में बने पकौड़ों में वो कुरकुरापन भी नहीं आता और ऊपर से ये ठंडे हो जाएं तो उसके बाद अजीब से ही हो जाते हैं। अब सवाल है कि हलवाई पकौड़ों में ऐसा भला क्या डालते हैं? तो चलिए आज वही सीक्रेट इंग्रीडिएंट और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स जानते हैं, ताकि आपके पकौड़े भी एकदम परफेक्ट बनें।
हलवाई जैसे कुरकुरे पकौड़े बनाने की टिप्स
टिप 1: बेसन को अच्छी तरह फेंटकर बनाए बैटर
पकौड़ों के लिए जब भी बेसन का बैटर बनाएं तो उसे पहले अच्छी तरह फेंट लें। इसके लिए एक बाउल में बेसन लें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर फेंटना शुरू करें। 3-4 मिनट अच्छे से मिक्स करें, ताकि बैटर में किसी तरह की गुठलियां ना रहें। फेंटने से बैटर सॉफ्ट हो जाता है, जिसके पकौड़े भी अच्छे बनते हैं। ध्यान रहे आपको बैटर थोड़ा सा गाढ़ा ही रखना है। एक बार फेंट लें फिर इसे 10 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।
टिप 2: ये 1 चीज डालने से क्रिस्पी बनेंगे पकौड़े
हलवाइयों जैसे क्रिस्पी पकौड़े बनाने हैं तो बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा जरूर मिक्स करें। चावल का आटा मिलाने से पकौड़े खूब कुरकुरे बनते हैं और ठंडे होने के बाद भी सख्त नहीं होते। सही मात्रा की बात करें तो अगर आप पकौड़ों के लिए एक कप के करीब बेसन ले रहे हैं तो उसमें लगभग 3 चम्मच चावल का आटा जरूर मिक्स करें। बहुत ही अच्छे पकौड़े बनेंगे।
टिप 3: गर्म तेल वाली ट्रिक से देर तक कुरकुरे रहेंगे पकौड़े
चावल का आटा मिलाने के अलावा पकोड़े के बैटर में एक चम्मच के करीब तेज गर्म तेल जरूर मिलाएं। दरअसल गर्म तेल बेसन के दानों को हल्का कोट कर देता है, जिससे पकौड़े ज्यादा तेल नहीं सोखते। इसी वजह से पकौड़े ज्यादा ऑयली और हेवी नहीं बनते और उनकी बाहर की लेयर एकदम क्रिस्पी रहती है। इन पकौड़ों को आप बनाकर रख भी दें तो ये बाद में सख्त नहीं होते हैं, इनका कुरकुरापन बरकरार रहता है।
स्वाद की टिप: आप गर्म तेल में थोड़ी सी हींग डालकर भी पकौड़े के बैटर में मिला सकते हैं। इससे हींग का बहुत ही अच्छा फ्लेवर और खुशबू पकौड़े में आती है, जिससे टेस्ट बढ़ जाता है।
बोनस टिप : इस मसाले से और टेस्टी बनेंगे पकौड़े
अगर आप पकौड़ों के बैटर में ये मसाला पीसकर मिला दें, तो उनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। इसके लिए जरा सा साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा को दरदरा सा कूट लें। इसे बेसन के बैटर में एड करें। साथ में बेसिक मसाले और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं। बहुत ही ज्यादा टेस्टी पकौड़े बनेंगे।
पकौड़े तलते हुए ध्यान रखें ये बातें
पकौड़े तलने के लिए सबसे पहले तेल को मीडियम फ्लेम पर गर्म होने दें, फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा सा बैटर डालें। इस दौरान गैस की फ्लेम लो कर दें और उन्हें हल्का सा सिकने दें। जैसे ही पकौड़ों में हल्का सुनहरा रंग आने लगें, इन्हें लो टू मीडियम हीट पर पलटते हुए फ्राई कर लें। ये बिल्कुल क्रिस्पी बनेंगे।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


