डोसा बैटर परफेक्ट बनाने के लिए केवल दाल-चावल नहीं इन चीजों को भी मिलाएं, नोट कर लें करेक्ट रेशियो
Restaurant Style Soft Crispy Dosa Better Ingredients And Ratio: रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और सॉफ्ट डोसा घर में तैयार नहीं हो पाता तो इन सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स को भी नोट कर लें। जिनकी सही मात्रा और फर्मेंट का तरीका डोसे को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे।

रेस्टोरेंट स्टाइल डोसा अक्सर घर में नहीं बन पाता। लोगों को लगता है कि परफेक्ट तवा खरीदते ही बनने लगेगा। लेकिन केवल तवा पर डोसा फैलाना ही काफी नहीं होता। डोसे का बैटर भी सही सामग्री और रेशियो में को मिलाकर बनाना जरूरी है। तभी उसमे सॉफ्टनेस के साथ क्रिस्पीनेस भी मिलती है। अगर आप डोसे की सामग्री के अनुपात का ध्यान नहीं रखेंगे तो डोसा या तो बहुत ज्यादा पतला, क्रिस्पी बनेगा या फिर बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगा। क्रिस्पी और सॉफ्टनेस दोनों के बैलेंस के लिए डोसे के बैटर में इन सीक्रेट चीजों को भी सही अनुपात में मिलाएं। तभी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल डोसे बनकर रेडी होंगे। तो जान लें किन चीजों को कितनी अनुपात में मिलाने से डोसे परफेक्ट बनकर रेडी होते हैं।
डोसा बैटर बनाने की सामग्री
अगर आप एक किलो चावल लेते हैं तो इसके साथ 250 ग्राम उड़द की दाल, 150 ग्राम पोहा, 100 ग्राम पके हुए चावल, 10 ग्राम मेथी और 25 ग्राम नमक का अनुपात होना चाहिए।
डोसा बैटर बनाने से पहले नोट कर लें ये सीक्रेट मेथड
- चावल और दाल को हमेशा अलग-अलग भिगोना चाहिए।
- उड़द दाल को मेथी के साथ भिगोना चाहिए। करीब तीन घंटे के लिए।
- इसके साथ ही पोहा को बस आधा घंटा ही भिगोना चाहिए।
- पीसते समय ध्यान रखें कि चावल, पोहा और पके चावलों को साथ में पीसें।
- दाल और मेथी को साथ में पीसें।
- अब दोनों चीजों को हाथ से किसी एक बर्तन में मिक्स करें।
- करीब 8-10 घंटे के लिए इसे गर्म जगह पर फर्मेंट होने को छोड़ दें।
- ध्यान रहे नमक को हमेशा फर्मेंटेशन के बाद ही मिलाना चाहिए। नमक बैटर को फर्मेंट होने से रोक देगा।
- फर्मेंट हुए डोसे में बेकिंग सोडा ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर डोसे का अथेंटिक टेस्ट चाहिए तो नेचुरल प्रोसेस से फर्मेंट कर बाद में नमक ऐड कर तैयार करें।
- एक किलो चावल और इन सारी सामग्री को मिलाने से लगभग 2 किलो के करीब बैटर फर्मेंट होकर तैयार होता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


