हर चीज फ्रिज में रखने की आदत सही नहीं! ये 9 फूड आइटम तुरंत करें बाहर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किचन आइटम को सेफ रखने के लिए ज्यादातर महिलाएं उन चीजों को फ्रिज में रख देती हैं। लेकिन क्या वाकई सभी चीजों को फ्रिज में रखना सही है? नहीं, यहां हम 9 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

What things should not be kept in the fridge

किचन में अगर किसी सबसे ज्यादा भरी हुई जगह की बात हो तो सबसे पहले फ्रिज ही याद आता है। बहुत से लोगों कि आदत होती है कि उन्हें खाने पीने की कोई भी चीज दिखती है तो वह उसे उठाकर फ्रिज में रख देते हैं। लोगों का मानना होता है कि किसी भी चीज को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए उसे फ्रिज में रख दिया जाना चाहिए। लेकिन क्या वाकई सभी चीजों को फ्रिज में रखना सही है? यहां हम 9 उन आइटम के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।

किन 9 चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए

1) टमाटर- हर सब्जी या सलाद में इस्तेमाल होने वाला टमाटर को अधिकतर लोग फ्रिज में ही रखते हैं। लेकिन टमाटर को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर को फ्रिडमें रखने से इनका टेक्सचर और स्वाद बदल सकता है।

2) आलू- आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे ठंडे तापमान में रखने की वजह से इनमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल सकता है और फिर इसके स्वाद पर असर पड़ सकता है।

3) प्याज- प्याज को अगर आप फ्रिज में रखने की गलती करते हैं तो ऐसा ना करें। क्योंकि फ्रिज की नमी से ये नरम या खराब हो सकते हैं। कई बार इनमें फफुंदी भी लग सकती है।

4) लहसुन- लहसुन को ठंडे तापमान से रखने से इसमें अंकुर निकल सकते हैं और यह रबर जैसा हो सकता है। इसे आप गर्मी में भी फ्रिज से बाहर रख सकते हैं और ये कई दिनों तक खराब नहीं होगा।

5) कच्चे केले- ठंडे तापमान से इनके पकने की प्रक्रिया रुक सकती है। इन्हें बाहर ही रखना सही रहता है और सबसे अच्छा है कि आप फ्रेश रहने पर ही इन्हें खा लें।

6) ब्रेड- ब्रेड की कुछ स्लाइस बचते ही लोग इसे फ्रिज में रख देते हैं। जबकि फ्रिज में रखने से यह सूख जाती है और जल्दी बासी हो सकती है। सबसे अच्छा है कि आप इसे बाहर ही ब्रेड बॉक्स में स्टोर करें।

7) शहद- अगर आपने शहद को फ्रिज में स्टोर किया है तो आज ही बाहर निकाल दें। क्योंकि फ्रिज में रखने से यह क्रिस्टलाइज हो सकता है।

8) कॉफी- कॉफी को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर नमी बिल्कुल ना हो। फ्रिज में इसे रखने पर ये नमी और गंध सोख सकती है, जिससे इसके स्वाद पर असर पड़ सकता है।

9) केचप- ज्यादातर घरों में केचअप फ्रिज में ही मिलेग। जबकि इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।