Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना7 mistakes womens should avoid to do in the Kitchen says Chef Pankaj Bhadouria
99% महिलाएं किचन में करती हैं ये 7 गलतियां, शेफ बोलीं- स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है बुरा

99% महिलाएं किचन में करती हैं ये 7 गलतियां, शेफ बोलीं- स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है बुरा

संक्षेप:

Kitchen Hacks: मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने किचन में होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताया है, जो आमतौर पर महिलाएं करती हैं। उनका कहना है कि इन गलतियों से खाने के स्वाद और आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

Dec 09, 2025 10:00 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किचन की बागडोर ज्यादातर सभी घरों में महिलाओं के हाथ में होती है। खाना पकाते समय कई गलतियां हो जाती हैं, जो स्वाद पर बुरा असर डाल सकती है। मशहूर शेफ पंकज भदौरिया अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर किचन टिप्स और कुकिंग रेसिपी शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किचन में होने वाली 7 गलतियों के बारे में बता रही हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर महिलाएं किचन में ये मिस्टेक करती हैं। इन गलतियों से जरूर बचना चाहिए क्योंकि ये न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बिगाड़ सकती हैं। बल्कि सेहत के लिए भी काफी खतरनाक है। चलिए बताते हैं आखिर ये गलतियां क्या हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नंबर 1- कभी भी टमाटर के साथ बनने वाली चीजों को एल्युमिनियम के बर्तन में न पकाएं। टमाटर में ऐसे कई यौगिक होते हैं, जो मेटल के बर्तन के साथ मिलकर रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। फिर ये रिएक्शन खाने में मिल जाता है और सेहत के लिए बुरा है। हमेशा स्टील के बर्तन चुनें।

नंबर 2- कभी भी फल और सब्जियों का जूस निकालकर प्लास्टिक की बोतल में रखने की गलती न करें। ये जूस जितना हेल्दी होता है उतना ही नुकसानदायक हो जाएगा। जूस में माइक्रोप्लास्टिक मिल जाएंगे और ये सेहत के लिए बुरा है।

नंबर 3- कभी भी लोहे की कढ़ाई या तवे पर सिरका न डालें। सिरके में मौजूद केमिकल लोहे के बर्तनों को खराब कर देते हैं और फिर उनमें जंग लग जाएगा।

नंबर 4- दूध को हमेशा स्टील या एल्युमिनियम के भगोने में रखें। गलती से भी कॉपर के बर्तन में न स्टोर करें। दूध का एसिड कॉपर के साथ मिलकर रिएक्ट करेगा और ये फूड प्वाइजनिंग का खतरा बन सकता है।

नंबर 5- शहद को निकालने के लिए कभी भी मेटल का चम्मच इस्तेमाल न करें। इससे स्वाद में फर्क आ जाता है। हमेशा स्टील या लकड़ी की चम्मच चुनें।

नंबर 6- नॉन-स्टिक पैन या बर्तनों में कुछ भी तलने से बचें। तलने के लिए गैस को हम बढ़ा देते हैं और इससे नॉन-स्टिक पैन की कोटिंग-केमिकल तेल में मिक्स हो जाता है।

नंबर 7- कभी भी फल या सब्जियों को प्लास्टिक की पन्नी में लपेटकर फ्रिज में न रखें। पन्नी के माइक्रो-प्लास्टिक फल-सब्जियों में आ जाते हैं और फिर आप इन्हें खा लेंगे। इससे कई बीमारियां घेर लेंगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।