बिस्कुट से बेहतर हैं ये 7 देसी स्नैक्स, भूख लगे तो इन्हें खाएं

लाइव हिन्दुस्तान
share

चाय के साथ रोज बिस्किट खाने की आदत है तो थोड़ा ब्रेक लेना अच्छा रहेगा। आपकी किचन में ऐसे कई इंडियन स्नैक्स मौजूद हैं, जो ज्यादा देर तक पेट भरा रखते हैं और बिस्किट से बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

Healthy Snacking Options
बिस्कुट से बेहतर हैं ये 7 देसी स्नैक्स

चाय के साथ बिस्किट खाना हमारे यहां लगभग रोज की आदत बन चुका है। भूख लगी नहीं कि पैकेट खोला और दो-चार बिस्किट खा लिए। परेशानी तब शुरू होती है जब यही आदत रोज कई बार दोहराई जाए। कई पैकेज्ड बिस्किट में मैदा, ज्यादा चीनी, नमक और फैट की मात्रा हो सकती है। ऐसे में सिर्फ स्वाद के लिए बार-बार बिस्किट खाने के बजाय घर में मिलने वाले कुछ इंडियन स्नैक्स ट्राई किए जा सकते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और अच्छे फैट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस हो सकता है। तो अगली बार बिस्किट उठाने से पहले इन ऑप्शंस पर नजर डालें।

1. भुना मखाना

शाम की चाय के साथ कुछ हल्का और क्रिस्पी खाने का मन हो तो भुना मखाना अच्छा ऑप्शन है। मखाने को घर पर थोड़े से घी में रोस्ट करके इसमें नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं। इसमें फाइबर और कैल्शियम मिलता है और यह काफी हल्का स्नैक माना जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। बस ध्यान रखें कि घी या मसाला बहुत ज्यादा न डालें। एक छोटी कटोरी मखाना बिस्किट के पैकेट से बेहतर स्नैक बन सकता है।

मखाना

2. भुना चना

भुना चना सस्ता, आसान और काफी पेट भरने वाला स्नैक है। इसमें प्लांट प्रोटीन और फाइबर मिलता है, इसलिए थोड़ी मात्रा खाने के बाद भी काफी देर तक भूख कंट्रोल रह सकती है। शाम को चाय के साथ मुट्ठीभर भुना चना लें या इसमें थोड़ा प्याज, टमाटर और नींबू डालकर चटपटा बना लें। अगर आपको बार-बार कुछ खाने की आदत है, तो घर या ऑफिस में बिस्किट की जगह भुना चना रखना एक आसान बदलाव हो सकता है।

भुना चना

3. स्प्राउट्स चाट

अगर आपको चटपटा खाने का मन करता है, तो स्प्राउट्स चाट ट्राई कर सकते हैं। इसमें अंकुरित मूंग के साथ प्याज, टमाटर, नींबू और थोड़ा काला नमक डालें। मूंग से प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जबकि सब्जियों से अलग-अलग विटामिन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं। इसे आप शाम के स्नैक या हल्की भूख के समय खा सकते हैं। बाजार की चटपटी चीजों के बजाय घर पर बनी स्प्राउट्स चाट ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

स्प्राउट्स चाट

4. ढोकला

ढोकला

ढोकला ऐसा इंडियन स्नैक है जो हल्का भी लगता है और पेट पर बहुत भारी भी नहीं पड़ता। इसे बेसन या चावल-बेसन के बैटर से भाप में बनाया जाता है। इसलिए इसमें तला हुआ स्नैक जैसी ज्यादा ऑयली फील नहीं होती। अगर आपको शाम को बिस्किट के साथ चाय लेने की आदत है, तो कभी-कभी ढोकला ट्राई कर सकते हैं। इसे हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है।

5. खाखरा

पतला और क्रिस्पी खाखरा बिस्किट की जगह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, खासकर अगर आप पूरे गेहूं या बाजरे से बना खाखरा चुनते हैं। इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं और ज्यादा भूख हो तो इसके साथ दही या कोई हल्की सब्जी भी ली जा सकती है। बाजार से खरीदते समय पैकेट पर सामग्री जरूर देख लें। बहुत ज्यादा तेल, नमक या मैदा वाला खाखरा चुनने से बचें। घर का बना या कम तेल वाला खाखरा रोज के स्नैक के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

खाखरा

6. हल्का पोहा चिवड़ा

बाजार वाला नमकीन अक्सर काफी ऑयली होता है, लेकिन घर पर बनाया गया हल्का पोहा चिवड़ा अलग बात है। पोहे को हल्का रोस्ट करके इसमें मूंगफली, भुना चना और थोड़े मसाले मिलाए जा सकते हैं। इसे ज्यादा तेल में तलने की जरूरत नहीं होती। अगर आपको शाम को कुछ नमकीन और क्रिस्पी खाने का मन करता है, तो घर का बना पोहा चिवड़ा ट्राई करें। इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मसाले कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। बस मूंगफली और तेल की मात्रा पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

7. भुनी मूंगफली और सीड्स

मूंगफली और कुछ सीड्स जैसे कद्दू या सूरजमुखी के बीज छोटे जरूर हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलते हैं। इन्हें हल्का रोस्ट करके स्नैक की तरह खाया जा सकता है। बिस्किट की तरह इन्हें खाते हुए ध्यान भी नहीं रहता कि कितनी मात्रा हो गई, इसलिए यहां पोर्शन का ध्यान रखना जरूरी है। एक छोटी मुट्ठी काफी हो सकती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाबिस्कुट से बेहतर हैं ये 7 देसी स्नैक्स, भूख लगे तो इन्हें खाएं