नहीं बनती रेस्टोरेंट जैसी सब्जी, ग्रेवी बनाने के ये 6 सीक्रेट नोट कर लें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cooking Tips: घर में जब भी पनीर की सब्जी बनती है या फिर कोफ्ते बनते हैं तो उसमे वो रिच, क्रीमी टेस्ट नहीं आता। इस टेस्ट के लिए ही तो लोग रेस्टोरेंट जाते हैं लेकिन अब वो रेस्टोरेंट वाला टेस्ट घर में मिल सकता है, बस इन 6 सीक्रेट टिप्स की मदद से बनाएं ग्रेवी।

रेस्टोरेंट जैसी ग्रेवी बनाने का सीक्रेट

घर में जब भी ग्रेवी वाली सब्जी बनती है तो उसमे वो स्वाद नहीं आता जो रेस्टोरेंट में मिलता है। शाही पनीर बना रही हों या फिर बटर चिकन, ग्रेवी में या तो मसाले ज्यादा हो जाते हैं या फिर मसाला कम करो तो फीका, जबकि रेस्टोरेंट में ग्रेवी का टेस्ट बिल्कुल क्रीमी, परफेक्ट टेक्सचर आता है। अगर आपके मन में भी यहीं सवाल उठता है तो ये 6 सीक्रेट टिप्स को नोट कर लें। जो आपकी ग्रेवी वाली सब्जी को बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल बनाएगा। जिसे खाकर सबके मुंह से केवल तारीफ ही निकलेगी। ये रहे 3 सीक्रेट टिप्स

रेस्टोरेंट टेस्ट वाली ग्रेवी बनाने का सीक्रेट नंबर 1

प्याज को कभी भी कच्चा नहीं भूना जाता। रेस्टोरेंट में जब भी ग्रेवी बनती है तो पहले तेल में लच्छेदार प्याज को काटकर ब्राउन कर लेते हैं। उसके बाद इनका पेस्ट बनाते हैं। ऐसा करने से प्याज का मीठापन और टेस्ट दोनों प्रिजर्व हो जाता है। जिसकी वजह से स्पाइस डालने के बाद भी ग्रेवी में हल्की सी मिठास होती है।

टमाटर की प्यूरी को पकाना-सीक्रेट टिप्स 2

फ्राई प्याज के पेस्ट को भूनने के बाद उसमे टमाटर के पेस्ट को डाला जाता है। फिर इसे तब तक भूनते हैं जब तक प्याज और टमाटर का पेस्ट भुनकर तेल नहीं छोड़ देता है।

सीक्रेट टिप्स 3

सबसे आखिर में जो तीसरा सीक्रेट है वो है बटर। जिसे ग्रेवी पकाने के बाद डाला जाता है। बटर की रिचनेस और साथ में क्रीम की स्मूदनेस दोनों मिलकर ग्रेवी को काफी बैलेंस टेस्ट देते हैं।

सीक्रेट टिप्स 4

ग्रेवी को रिच और क्रीमी बनाने के लिए केवल क्रीम और बटर काफी नहीं होता है। प्याज को फ्राई कर पेस्ट बनाने के साथ ही इसमे काजू और मगज के बीचों को भिगोंकर पीस लिया जाता है और इसके पेस्ट को ग्रेवी में टमाटर-प्याज का पेस्ट भुनने के बाद डाला जाता है। जिससे ग्रेवी का टेस्ट क्रीमी बनता है। साथ ही इस तरह बनी ग्रेवी जल्दी खराब नहीं होती है।

सीक्रेट टिप्स 5

ग्रेवी में वहीं रेस्टोरेंट वाली सुगंध चाहिए तो सबसे आखिर में कसूरी मेथी को क्रश करके सब्जी में डाल दिया जाता है। जिससे वहीं रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर मिलता है।

सीक्रेट टिप्स 6

सबसे आखिरी और जरूरी टिप्स, जब भी ग्रेवी वाली सब्जी बनानी हो जैसे पनीर, चिकन, कटहल या मशरूम तो उसमे खड़े मसाले जरूर डालें। रिच और क्रीमी ग्रेवी के लिए दालचीनी, इलायची, लौंग और काली मिर्च के कुछ दानों को तेल में डालकर पकाएं। इससे स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।